1 minute of reading


इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।
जिला सरपंच संघ का चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें हपका मारा को सभी सरपंचों ने सर्व सम्मति से संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया वही जोगा कवासी को सचिव के रूप में चुना गया।

फ़ोटो- चुनाव में सरपंचगण।


रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में जिला सरपंच संघ का चुनाव सम्पन्न किया गया। जिसमें जिलेभर के प्रमुख सरंपच शामिल हुए। हालांकि कोविड 19 को देखते हुए कुछ सरपंच नहीं पहुंच पाए लेकिन संघ का चुनाव सर्वसम्मति से समपन्न हुआ है। जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में हपका मारा, देवाराम कश्यप उपाध्यक्ष, श्रीमति कृति मरकाम उपाध्यक्ष, जोगा कवासी सचिव, हितेन्द्र मरकाम सहायक सचिव, हुंगाराम वेट्टी कोषाध्यक्ष, पोडियामी सुक्का कोषाध्यक्ष, कोसाराम मिडिया प्रभारी बनाया गया। तीनों ब्लाक के सरपंच शामिल हुए।

संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं। साथ ही जनता के हित में ऐसे ही कार्य करे और उनकी समस्याओं को दूर करे। – हरीश कवासी जिप अध्यक्ष सुकमा