शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 1 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 1 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 1 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 1 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 1 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 1 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 2 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 2 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 2 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा 2 घंटे पहले ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा 2 घंटे पहले Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 2 घंटे पहले ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 3 घंटे पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव 3 घंटे पहले नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी 3 घंटे पहले TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या 3 घंटे पहले दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या
राष्ट्रीय

मार्च में रिकॉर्ड तोड़ GST कलेक्‍शन, 11.5% उछल ₹1.78 लाख करोड़ पहुंचा

नई दिल्‍ली
मार्च में छप्‍परफाड़ जीएसटी कलेक्‍शन हुआ है। यह सालाना आधार पर 11.5 फीसदी बढ़ा है। इस बढ़त के साथ कुल गुड्स एंड सर्विस टैक्‍स (जीएसटी) कलेक्‍शन 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह कलेक्‍शन का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह उछाल घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह में 17.6 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी के कारण आया। मार्च 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी रेवेन्‍यू शुद्ध ₹1.65 लाख करोड़ है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18.4% की बढ़ोतरी है।

वित्त वर्ष 2023-24 ग्रॉस जीएसटी कलेक्‍शन के मामले में मील का पत्थर है। इसमें 20.14 लाख करोड़ रुपये कलेक्‍शन हुआ। पिछले साल के मुकाबले में यह 11.7% की बढ़ोतरी है। इस वित्तीय वर्ष के लिए औसत मासिक संग्रह ₹1.68 लाख करोड़ रहा है। यह पिछले वर्ष के औसत ₹1.5 लाख करोड़ से ज्‍यादा है। चालू वित्त वर्ष के लिए मार्च 2024 तक रिफंड का जीएसटी रेवेन्‍यू शुद्ध ₹18.01 लाख करोड़ है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.4 फीसदी की बढ़ोतरी है।

सभी कंपोनेंट में पॉजिटिव परफॉरमेंस

मार्च 2024 के कलेक्शन का ब्‍योरा

-केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): ₹34,532 करोड़
-राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी): ₹43,746 करोड़
-एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी): ₹87,947 करोड़ (इसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र ₹40,322 करोड़ शामिल हैं)
– सेस: ₹12,259 करोड़ (इसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र ₹996 करोड़ शामिल हैं।)

इंटर-गवर्नमेंटल सेटेलमेंट: मार्च, 2024 में केंद्र सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में ₹43,264 करोड़ और एसजीएसटी में ₹37,704 करोड़ सेटेल किया। यह नियमित निपटान के बाद मार्च, 2024 के लिए सीजीएसटी के लिए ₹77,796 करोड़ और एसजीएसटी के लिए ₹81,450 करोड़ का कुल राजस्व है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार ने एकत्रित आईजीएसटी से सीजीएसटी को ₹4,87,039 करोड़ और एसजीएसटी को ₹4,12,028 करोड़ का निपटान किया।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘मार्च, 2024 के लिए सकल जीएसटी राजस्व में सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपये का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह देखा गया। घरेलू लेनदेन में 17.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से कर संग्रह में यह उछाल दर्ज किया गया।’’ मार्च महीने में रिफंड के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 18.4 प्रतिशत अधिक है।