गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 7 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 7 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 7 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 7 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 7 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 7 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 7 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 8 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 8 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 8 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 9 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 9 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 9 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 9 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 10 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 10 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 10 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 10 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 11 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 11 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
स्वास्थ्य

खरबूजे से लेकर पपीते तक, इन फलों से करें फ्रूट फेशियल तैयार

हम साफ और चमकदार स्किन के लिए न जाने कितने तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और पार्लर में भी पैसे लगाते हैं। लेकिन जैसा रिजल्ट हम चाहते हैं वैसा नहीं मिल पाता है, क्योंकि हमारी स्किन चाहती है पोषण। जो केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट में तो बिल्कुल नहीं मिल सकता।

इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं घर पर बने ऐसे 5 फ्रूट फेशियल की रेसिपी, जो न सिर्फ आपकी स्किन को चमकदार बनाएगा बल्कि टैनिंग हटाने के साथ-साथ और भी कई फायदे देगा। तो आइए जानते हैं कैसे तैयार करें ये होममेड फेशियल और अपने चेहरे को दें बेदाग निखार।

ऐसे करें केले का इस्तेमाल
केला हमारी स्किन को अंदर से लेकर बाहर तक साफ करने का काम करता है। इसमें एक्सफोलिएटिंग और एंटी एजिंग गुण होते हैं जो हमारी स्किन को नरिश करने और डेड स्किन को रिमूव करने का काम करते हैं। आप केले को मैश करके डायरेक्ट फेस पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा केले के छिलके को चेहरे पर घिस सकती हैं।

खरबूजे से बनाएं नेचुरल फेशियल

गर्मी के मौसम में खरबूजा के जितने फायदे सेहर के लिए होते हैं उतने ही स्किन के लिए भी होते हैं। इसमें विटामिन A, C और E प्रचुर मात्रा में होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट करने, पोषण देने और चमकदार बनाने का काम करता हैं। ऐसे तैयार करें फेशियल-

    एक कटोरी में कद्दूकस किया खरबूजा लें।
    अब इसमें 1 चम्मच शहद, दही, बेसन। नींबू का रस और एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।
    लीजिए तैयार है आपका फ्रूट फेशियल।
    अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसमें नींबू का रस मिलाएं।
    और अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इस फ्रूट फेशियल में एलोवेरा जेल करके लगाएं।

घर पर बनाएं संतरे का फेस पैक
संतरे में विटामिन सी मौजूद होता है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण चेहरे से बैक्टीरिया से दूर रखते हैं और ग्लो देने का काम करते हैं। आप चाहें तो संतरे के छिलकों को सुखाकर और फिर पीसकर इसका पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    सबसे पहले एक कटोरी में संतरे के पाउडर को मिक्स कर लें।
    अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिक्स करें।
    सॉफ्ट पेस्ट तैयार करें। एक बार में पानी न डालें वरना पेस्ट गीला हो सकता है।

पपीते से ऐसे बनाएं फेशियल
जब भी हम पपीता काटते हैं तो उसका कुछ हिस्सा ज्यादा पक जाता है या पिलपिला हो जाता है। इस गले हुए पपीते का इस्तेमाल आप फ्रूट फेशियल बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत है जैसे-

    सबसे पहले एक कटोरी में पपीते का गुदा डाल दें।
    अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच चीनी का बूरा डालकर मिक्स कर दें।
    अब इससे आप फेशियल कर सकती हैं। ये साथ में फेस को स्क्रब करने का काम भी करेगा।

टमाटर का फेशियल
आपको बता दें कि टमाटर एक फल होता है जो हमारी स्किन की गंदगी और दाग धब्बों को साफ करने में मदद करता है। ऐसे में अगर इसका फेशियल तैयार किया जाए तो ये कितना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे तैयार करें टमाटर से बना फ्रूट फेशियल।

    आप दो तरह से टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं, पहला तो इसका रस निकालकर और दूसरा इसका पेस्ट बनाकर।
    आप जैसे भी टमाटर ले रही हैं उसमें 1 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच कॉफी डालकर इन्हें अच्छे से मिक्स कर दें।
    लीजिए तैयार है आपको चेहरे को निखार देने वाला घर पर बना आसान फेशियल।