गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 28 मिनट पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 43 मिनट पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 1 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 1 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 1 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 1 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 2 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 3 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 4 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 4 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 4 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 4 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 4 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 4 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 4 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 4 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 4 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्रों में किसान परेशान, धान जांच तो कभी पल्लेदारी के नाम पर हो रही अवैध वसूली

पेण्ड्रा मरवाही.

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानो के साथ धान खरीदी के नाम से अवैध वसूली रुकने का नाम नही ले रही है। जहां पर कभी तौल में धान की अधिक खरीदी तो कहीं पल्लेदारी के नाम पर वसूली तो अब कृषि विभाग के कर्मचारियों के द्वारा धान जांच के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। वसूली के दौरान किसान और कृषि विभाग के लोगों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है पर खरीदी केंद्रों में धान खरीदी के दौरान किसानों के साथ अवैध वसूली रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला मरवाही के लरकेनी धान खरीदी केंद्र से सामने आया है, जहां पर कोदवाही गांव स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ लगातार खरीदी केंद्र में तैनात कृषि कर्मचारियों के द्वारा किसानों के साथ धान की जांच के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, खरीदी केंद्र में तैनात कृषि विभाग के ग्रेडर जिसकी जवाबदारी खरीदी केंद्र में पहुंचने वाले धान की जांच की होती है। आज भी किसान धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां पर ड्यूटी में तैनात ग्रेडर संतोष चंद्रा के द्वारा किसानों से उनके धान की जांच कर पास करने के एवज में 2000 रुपये की मांग की गई। लेकिन किसान ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद खरीदी केंद्र में ही किसान और कृषि विभाग के ग्रेडर के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी।
इसका वीडियो खरीदी केंद्र में मौजूद किसानों ने बना लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं जब मामले में किसानों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रेडर बिना पैसे के धान पास नहीं करते और धान पास नहीं होने पर उन्हें बोरा भी नहीं मिलता किसानों के साथ अवैध वसूली की जाती है, अगर पैसा दे दें तो धान पास, वरना घूमते रहते हैं। वहीं खरीदी केंद्र प्रभारी का कहना है कि लगातार उनके पास भी खरीदी केंद्र में धान जांचने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत मिलती है, जिसकी जानकारी वह अपने अधिकारियों को दे देते हैं पर ग्रेडर के द्वारा धान की जांच के नाम पर किसानों से वसूली गलत है दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।