मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 25 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 1 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 1 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 1 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 1 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 1 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 1 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 2 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 2 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 3 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 3 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 3 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 3 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 3 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 3 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 4 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 4 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि और बकाया जल प्रभार (Water Charges) के सरचार्ज पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट एकमुश्त भुगतान (One-Time Settlement) योजना के तहत दी गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित थी।

*गृह निर्माण ने  हितग्राहियों को दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा*

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने अपने हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी है। मंडल मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बकायादार हितग्राहियों को दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की।

*विशेष आवासीय योजना के अंतर्गत OTS-1 एवं OTS-2 में आबंटित संपत्तियां इस योजना के दायरे से बाहर* 

यह छूट मंडल की समस्त योजनाओं में निर्मित एवं निर्माणाधीन आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी। हालांकि, विशेष आवासीय योजना के अंतर्गत OTS-1 एवं OTS-2 में आबंटित संपत्तियां इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगी। पात्र हितग्राही अपनी आबंटित संपत्ति की संपूर्ण बकाया राशि एकमुश्त जमा कर दाण्डिक ब्याज अर्थात विलंबित अवधि के ब्याज में 50 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि मंडल द्वारा पूर्व में भी निर्मित भवनों के विरुद्ध बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट का लाभ 31 मार्च 2026 तक दिया गया था। इस योजना को हितग्राहियों से अच्छा प्रतिसाद मिला। मंडल की निधि में तरलता बनाए रखने तथा हितग्राहियों को बकाया राशि एकमुश्त जमा करने की सुविधा देने के उद्देश्य से पुनः यह योजना लागू की गई है।

*वाटर चार्जेस के सरचार्ज में भी 50 प्रतिशत छूट*

अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि कई हितग्राहियों द्वारा जलप्रदाय शुल्क (वाटर चार्जेस) समय पर जमा नहीं किए जाने के कारण लंबित राशि पर सरचार्ज भारित हो रहा था। हितग्राहियों द्वारा लगातार सरचार्ज में छूट देने का अनुरोध किया जा रहा था।  हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल ने अपनी आबंटित संपत्तियों पर लंबित जलप्रदाय शुल्क का एकमुश्त भुगतान करने पर भारित सरचार्ज में भी 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। इससे हितग्राहियों को बकाया राशि के निपटारे में राहत मिलेगी और वे सरचार्ज में छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में मंडल द्वारा संबंधित इकाइयों को आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने हितग्राहियों से इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपनी बकाया राशि का शीघ्र एकमुश्त भुगतान करने की अपील की।