गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 7 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 7 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 7 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 7 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 7 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 7 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 8 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 9 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 9 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 9 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 10 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 10 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 10 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 10 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 10 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 10 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 11 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 11 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 11 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
राष्ट्रीय

हरियाणा के स्कूलों में आए दिन हो रही घटनाएं महिला सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय

कैथल
हरियाणा के स्कूलों में आए दिन हो रही घटनाएं महिला सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय बन गईं हैं। जींद और सिरसा के बाद एक ऐसा मामला कैथल जिले के गुहला से आया है, जहां एक महिला कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्राओं का एक व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक डाल दिया। छात्राओं के व्हाट्सऐप ग्रुप में प्रोफेसर द्वारा अश्लील वीडियो का लिंक डालने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई।

हालांकि लिंक डालने के बाद प्रोफेसर ने डिलीट कर दिया था, लेकिन छात्राओं ने लिंक को सेव कर लिया और ग्रुप का स्क्रीन शॉट ले लिया। जिसके कारण यह मामला दब नहीं सका और शहर की विभिन्न सोशल साइटों पर वायरल हो गया। जिसके बाद कुछ छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को मामले में लिखित में शिकायत दर्ज करवाते हुए उक्त प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की है।

पहले भी विवादों में रह चुका है प्रोफेसर
गौरतलब है कि जिस प्रोफेसर के खिलाफ अश्लील वीडियो के लिंक भेजने के आरोप लगे हैं वह पहले भी विवादों में रह चुका है। लगभग 2 वर्ष पहले प्रोफेसर के खिलाफ छात्राओं ने मुख्यमंत्री, DC, कॉलेज प्रबंधन को गुमनाम चिटि्ठयां लिखी थीं। उस समय प्रोफेसर संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिर गया था।

मामले की जांच के लिए कमेटी गठित
मामले में कॉलेज की प्रिंसिपल ने बताया कि उनके पास 18 छात्राओं ने लिखिल में शिकायत की है। जिसके चलते उन्होंने उक्त मामले की जांच के लिए कॉलेज की एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस की तरफ से भी उक्त मामले को लेकर कुछ बिन्दुओं पर उन्हें सुझाव दिए गए हैं और उन्हें सामने रखते हुए ही उक्त मामले की जांच करके उसकी रिपोर्ट पुलिस को भेज दी जाएगी।

शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्रवाईः महिला थाना प्रभारी
वहीं महिला थाना प्रभारी रेखा रानी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद मंगलवार को कॉलेज का दौरा किया और प्रिंसिपल व छात्राओं से मिलकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि छात्राओं से हमने बात की और उन्हें इस तरह के मामलों को लेकर जागरुक किया है। रेखा ने कहा कि यदि छात्राओं व कॉलेज प्रबंधन की तरफ से लिखित शिकायत दी जाती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।