गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 6 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 6 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 6 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 6 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 6 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 7 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 7 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 8 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 8 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 8 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 9 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 9 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 9 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 9 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 9 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 10 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 10 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 10 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 10 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 10 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
स्वास्थ्य

महिलाओं के लिए आवश्यक: रोजाना दो बार साफ करने वाले छः शरीर के अंग

आज के दौर में हर कोई पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखता है, लेकिन इस मामले में महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि गर्मी के सीजन में पसीने के कारण अलग-अलग बॉडी पार्ट्स पर बैक्टीरिया इकट्ठा हो जाते हैं, जो खुजली, जलन और इन्फेक्शन पैदा कर सकते हैं। इन दिक्कतों से बचने के लिए मॉर्निंग बाथ काफी नहीं है, बल्कि दिन में कम से कम दो बार साफ-सफाई करना भी जरूरी है। महिलाओं को विशेष तौर पर अपने शरीर के किन हिस्सों को दिन में दो बार जरूर क्लीन करने चाहिए, चलिए आपको बताते हैं। (फोटो साभार: : Freepik)

अंडर आर्म्स

कामकाजी महिलाएं ठीक से मॉर्निंग बाथ नहीं ले पातीं, जिससे उनकी बगल या आर्मपिट पर गंदगी जमी रह जाती है। इससे बगल में कालापन, बदबू और आसपास की जगह पर रैशेज होने के चांस बढ़ जाते हैं। गर्मी में आने वाला ज्यादा पसीना इन समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा देता है। इसलिए इस हिस्से को दिन में कम से कम दो बार जरूर अच्छे से क्लीन करना चाहिए।

वजाइना

महिलाओं में वजाइनल इंफेक्शन बेहद आम है। हाउसवाइफ हों या वर्किंग वुमन, महिलाओं का एक बड़ा प्रतिशत वजाइनल इंफेक्शन की दिक्कत से जूझ रहा है। इस समस्या से निपटने का एक ही तरीका है स्पेशल केयर।

महिलाएं दिन में 2-3 बार अपने प्राइवेट पार्ट को पानी से जरूर साफ करें। ऐसा करने से बीमारी बढ़ाने वाले बैक्टीरिया और गंदगी जमा नहीं होंगे।

पैर

घर के अंदर फर्श पर बैक्टीरिया पनपते रहते हैं, जो पैरों से चिपक जाते हैं और फंगल इंफेक्शन को बढ़ाते हैं। इसे रोकने के लिए पैरों को दिन में दो बार साबुन से साफ करें।

इसके अलावा, पैरों की उंगली और नाखूनों को भी हफ्ते में 2-3 बार पानी, बेकिंग सोडा और नींबू के घोल से साफ रखना चाहिए।

हिप्स

टॉयलेट सीट के संपर्क में आने से हिप्स पर भी जर्म्स इकट्ठा हो जाते हैं। गर्मियों में आने वाला पसीना स्थिति को बिगाड़ सकता है।

ये जर्म्स साधारण पानी से साफ नहीं होते, इसलिए अपने हिप्स और बैक एरिया को भी साफ-सुथरा रखने के लिए इंटिमेट हाइजीन प्रोडक्ट का यूज कर सकती हैं।

हाथ

आज भी महिलाएं घर के ज्यादातर काम हाथों से ही करती हैं। जहां मशीनों का रोल कम और मेहनत ज्यादा है, वहां हाइजीन मेंटेन करनी ही चाहिए। गर्मियों में आने वाला पसीना बैक्टीरिया की मौजूदगी के चांस बढ़ा देता है। इसके लिए महिलाएं समय-समय पर हाथों को एक मॉइश्चराइजिंग हैंडवॉश से साफ करती रहें।

दांत और जीभ

डेंटल प्रॉब्लम से बचने के लिए ओरल हाइजीन मेंटेन करना बेहद जरूरी है। गर्मियों में इसका और ज्यादा ख्याल रखा जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी के मौसम में स्वीट बेस्ड ड्रिंक्स का कंज्मशन बढ़ जाता है।

इसके लिए दिन में दो बार ब्रशिंग की आदत डालें। सुबह के अलावा रात को सोने से पहले भी ब्रश कर लें, जिससे दांतों पर जमी गंदगी साफ हो जाए। जीभ को भी टंग क्लीनिंग टूल से सही तरीके से साफ करें।