गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 29 मिनट पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 30 मिनट पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 31 मिनट पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 31 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 8 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 8 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 8 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 8 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 8 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 9 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 9 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 10 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 10 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 10 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 11 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 11 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 11 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 11 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 11 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 12 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला
छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

 

भव्य आयोजन के लिए प्रशासन पूर्ण जवाबदेही से करे कार्य – उप मुख्यमंत्री श्री साव

 

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने साझा की जिले की तैयारियां

 

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर आज उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

 

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण जवाबदेही और गंभीरता से कार्य करे। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी गतिविधियों के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर कार्ययोजना निर्धारित करें।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्देशित किया कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, सभी ग्राम पंचायतों तथा सभी शासकीय भवनों में दीप प्रज्ज्वलित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिले में वृहद स्तर पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों के लिए कार्ययोजना बनाकर आयोजन करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को आशीर्वाद का दिया अभियान के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों, सभी सार्वजनिक स्थलों, चिन्हांकित 27 ग्राम पंचायतों के सभी घरों में, लखपति दीदी योजना अंतर्गत चिन्हांकित दो ग्राम पंचायतों के सभी घरों में, सभी अमृत सरोवरों, सभी शासकीय भवनों, ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों, सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में वृहद स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा।

 

कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर भारत माता चौक, भद्रकाली मंदिर परिसर, मंडी परिसर सहित सभी प्रमुख चौक-चौराहों में भी दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तैयारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान रक्तदान, वृक्षारोपण, स्कूल एवं छात्रावासों में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

वर्चुअल बैठक में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि जिले की गरिमा के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन किया जाए। सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाएं एवं संगठन सकारात्मक सहयोग और एकरूपता के साथ आयोजन को सफल बनाएं।

 

इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू, विधायक श्री ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।