2 minutes of reading


इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने सफाईकर्मचारियों को राशन बांटा उसके बाद डयूटी कर रहे पुलिसकर्मीयों को फूल देकर सम्मानित किया। साथ ही डाक्टरों का सम्मान भी किया गया और मरीजों के बीच जाकर फल का वितरण किया गया। इस दौरान जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

सफाईकर्मी राशन वितरण।


आज जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहां पर सफाईकर्मचारियों में राशन का वितरण किया। उसके बाद वो सीधे मलकानगिरी चैक पहुंचे जहां पर डयूटी कर रहे पुलिसकर्मीयों को फूल देकर सम्मान किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंच कर डाक्टरों को गुलदस्ता देकर सम्मान किया साथ ही मरीजों को फल व बिस्किट का वितरण किया। उसके बाद क्वारीटाईन सेंटर पहुंचकर प्रवासी मजदूरों के लिए प्रभारियों को बिस्किट व फल दिए गए। इस दौरान जिला अध्यक्षा महेश्वरी बघेल, शेख सज्जार, राजू साहू, आयशा बेगम, शेख गुलाम, रामसुख यादव, रमेश राठी, राजेश नारा, बाबा हुसैन, मनोज चैरसिया समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

मरीजो को फल का वितरण करते हुए।

नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि आज पुरे प्रदेश में हमारे पार्टी के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कोरोना से फं्रट पर लड़ रहे पुलिसकर्मीयों और डाक्टरों का सम्मान किया गया। साथ ही सफाईकर्मचारियों को राशन व मरीजो को फल वितरण किया गया।