मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 8 मिनट पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 8 मिनट पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 23 मिनट पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 26 मिनट पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 26 मिनट पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 1 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 1 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 1 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 1 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 1 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 1 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 2 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 2 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 2 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 2 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 3 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 3 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 3 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया
राजनीति

लोकसभा चुनाव लड़ने से हिचक रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस हाईकमान रियायत देने के मूड में नहीं

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव लड़ने से हिचक रहे पार्टी के राष्ट्रीय स्तर ही नहीं राज्य के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस हाईकमान इस बार रियायत देने के मूड में नहीं है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहली सूची के उम्मीदवारों का नाम तय करने के क्रम में छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर सूबे के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने के फैसले पर मुहर लगा कर पार्टी नेतृत्व ने इसका साफ संदेश दे दिया है।

कई बड़े चेहरों की घोषणाएं संभव
चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों का फैसला करने के दौरान नेतृत्व के इस रूख को देखते हुए मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान और कर्नाटक से लेकर हरियाणा तमाम राज्यों के बड़े नेताओं पर न केवल चुनावी मैदान में उतरने का दबाव रहेगा बल्कि आने वाले दिनों में क्रमबद्ध रूप से कई बड़े चेहरों की उम्मीदवारी की घोषणाएं भी होंगी। चुनाव लड़ने से कन्नी काट रहे कर्नाटक के कुछ मंत्रियों के रूख के बावजूद पार्टी नेतृत्व उन्हें चुनाव मैदान में उतारने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

जीत की संभावना वाले चेहरों पर फोकस
पार्टी सूत्रों ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बघेल और साहू की उम्मीदवारी पर मुहर लगाने के फैसले के संदर्भ में कहा कि इसमें संदेह नहीं कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व का पूरा फोकस जीत की संभावना वाले चेहरों को मैदान में उतारने पर है। 2024 की लड़ाई केवल चुनावी नहीं रह गई बल्कि उससे पहले यह मनोवैज्ञानिक सियासी जंग के रूप में लड़ी जा रही है और ऐसे में जरूरी है कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ पीएम मोदी की अगुवाई वाली भाजपा का मैदान में मुकाबला कर रही है यह दिखना ही नहीं होना भी चाहिए।

एमपी-सीजी से यह दिख सकते हैं रण में
भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू जैसे लोकसभा चुनाव लड़ने के अनिच्छुक नेताओं को पहली सूची के उम्मीदवारों में नाम तय कर नेतृत्व ने इस संदेश का ही आधार तय किया है। बघेल को राजनादगांव तो साहू को महासमुंद से उम्मीदवार बनाया जा रहा है। इसी तरह छत्तीसगढ की वरिष्ठ नेता ज्योत्सना महंथ को कोरबा से उम्मीदवार बनाया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि इसका संदेश साफ है कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह से लेकर जीतू पटवारी जैसे वरिष्ठ नेताओं पर लोकसभा चुनाव लड़ने का दबाव है।

राजस्थान में परंपरागत पर रहेगा फोकस
राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर उनके गृह जिला जोधपुर से तो पूर्व विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी पर जयपुर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने का दबाव है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी अपनी परंपरागत सीट से लड़ने का विकल्प दिया गया है। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी चुनाव लड़ाने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

हरियाणा से इनको मिल सकती है कमान
हरियाणा में नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुडडा अगले विधानसभा चुनाव पर लक्ष्य साध रहे हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार नेतृत्व इससे पहले लोकसभा चुनाव में सूबे में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत को देखते हुए उनसे चुनाव लड़ने को कह रहा है। साथ ही उनके बेटे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुडडा वरिष्ठ नेताओं रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी सैलजा से लेकर किरण चौधरी के भी चुनाव मैदान में उतरने की संभावनाएं हैं।

महाराष्ट्र में दिख रही बेहतर संभावनाएं
महाराष्ट्र में इस बार चुनावी मुकाबले में आइएनडीआइए गठबंधन की वजह से कांग्रेस अपनी पिछली बार की तुलना में बेहतर संभावनाएं देख रही है। सूत्रों ने कहा कि इसके मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, नेता विपक्ष विजय वडेटटीवार, वरिष्ठ नेता बाला साहब थोराट, माणिकराव ठाकरे ही नहीं दिग्गज नेताओं कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक और पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पर भी चुनाव लड़ने का दबाव है।

दिल्ली में इन नामों पर चर्चा
दिल्ली में आप से समझौते में मिली तीन सीटों के लिए जयप्रकाश अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली, संदीप दीक्षित, अनिल चौधरी और अल्का लांबा जैसे सूबे के प्रमुख चेहरों के नाम पर विचार किया जा रहा है। गुजरात के वरिष्ठ नेताओं को भी इस बार नेतृत्व मैदान में सीधी लड़ाई की भूमिका में देखना चाहता है।

यहां मैदान में उतरने से हिचक रहे नेता
तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेडडी के साथ मिलकर पार्टी नेतृत्व सभी सीटों पर दमदार नेताओं को उतारने की रणनीति पर काम कर रहा है तो कर्नाटक में सीएम सिद्धरमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को यह जिम्मा सौंपा गया। राज्य सरकार में मंत्री सूबे के कई प्रभावी कांग्रेस नेताओं जैसे कृष्णा बायरे गौड़ा, केएच मुनियप्पा, ईश्वर खंडारे से लेकर सतीश जारकीहोली को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है मगर ये नेता मैदान में उतरने से हिचक रहे हैं।