शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 8 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 8 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 8 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 8 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 8 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 8 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 10 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 10 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 10 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 10 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 10 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 10 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 10 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 10 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 10 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 11 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का दौर जारी, ठंड से राहत नहीं

नई दिल्ली

फरवरी दस्तक दे चुकी है मगर सर्दी जाने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का दौर जारी है ऊपर से बारिश मौसम का मिजाज और खराब कर दे रही है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई मैदानी हिस्सों में तापमान में थोड़ी गर्मी आई है। उत्तरी मैदानी इलाकों के कई हिस्सों और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। सोमवार को अमृतसर (पंजाब) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई राज्यों में सुबह के दौरान कोहरे की स्थिति देखी गई।

 

आज भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 और 08:30 बजे के बीच पंजाब के कई स्थानों, उत्तर–पश्चिमी राजस्थान के अलग–अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। बिहार, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के अलग–अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। जम्मू–कश्मीर, लद्दाख–गिलगित–बाल्टिस्तान–मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर बर्फबारी से मौसम सर्द बना हुआ है।

 

उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि पंजाब, पूर्वी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा–चंडीगढ़–दिल्ली, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश में अलग–अलग स्थानों पर बारिश के स्थिति बनी हुई है। बारिस के साथ ओलावृष्टि के भी आसार नजर आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग–अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

 

उत्तर भारत में कब रुकेगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत, 05 फरवरी, 2024 को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग–अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उसके बाद शुष्क मौसम रहेगा। 05 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। 05 फरवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग–अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है और उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।

 

हिमालयी राज्यों में जारी रहेगी बारिश और बर्फबारी

अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है और 05 से 07 तारीख के दौरान उप–हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 05 फरवरी, 2024 को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 05 फरवरी को सिक्किम में ओले गिरने की भी संभावना है।

 

सुबह में छाया रहेगा घना कोहरा

06 फरवरी, 2024 को पंजाब के अलग–अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 06 फरवरी को हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, झारखंड के अलग–अलग हिस्सों में और 06 और 07 फरवरी, 2024 को ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान मौसम को महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।