Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Breaking NewsRaipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया
  • राजधानी रायपुर के श्रीराम मंदिर से कार्यकर्ताओं की टीम को किया रवाना
  • अयोध्या में रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से किया जाएगा भंडारे का आयोजन
  • अयोध्या में 60 दिनों तक चलेगा भंडारा
  • छत्तीसगढ़ की 6 समिति करेगी भंडारे का आयोजन
  • विधायक धरमलाल कौशिक को बनाया गया है समिति का समन्वयक

 रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया। राजधानी रायपुर के श्रीराम मंदिर से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया। अयोध्या में 60 दिनों तक भंडारा चलेगा। अयोध्या में श्री रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की 6 समिति भंडारे का आयोजन करेगी। विधायक धरमलाल कौशिक को समिति का समन्वयक बनाया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जो प्रभु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। उनके भोजन कि व्यवस्था के लिए यहां से सदस्य जा रहे हैं। सीएम साय ने कहा, 22 जनवरी को छत्तीसगढ के भांचा राम अयोध्या में अनेक वर्षों तक टेंट में रहने के बाद विधि विधान से स्थापित हुए। 6 समिति के लोग अयोध्या में भंडारा चलाएंगे और राम भक्तों को भोजन कराएंगे। भोजन कराने का काम बहुत पुण्य का काम है। मैं सभी टीमों को साधुवाद देता हूं। मोदी कि गारंटी में हमारी योजना है निःशुल्क प्रदेश वासियों को अयोध्या भेजा जायेगा।

500 साल के संघर्ष के बाद सोमवार को अयोध्या में अपने मूल स्थान पर प्रभु रामलला की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। इससे पूरा देश राममय हो गया है। 25 जनवरी से 25 मार्च तक यानी दो महीने तक रामलला के दरबार अयोध्या में महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दरबार में माता शबरी का प्रसाद बंटेगा। प्रदेश की छह संस्थाएं 60 दिनों तक छत्तीसगढ़ और दूसरे प्रदेशों से आने वाले रामभक्तों को स्वादिष्ट भोजन का वितरण करेंगी। अयोध्या में सरयू नदी और हनुमानगढ़ी के पास छह संस्थाओं का भव्य पंडाल बनकर तैयार हो गया है।

ये छह समितियां देंगी सेवाएं

नीलांचल सेवा समिति बसना (संपत अग्रवाल, अमित अग्रवाल)

पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन रायपुर (बसंत अग्रवाल)

शिव महापुराण सेवा समिति तिल्दा नेवरा (महेश अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, एस एन शर्मा, देवेन्द्र अग्रवाल)

एग्रोक्रेट सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट रायपुर (धीरेन्द्र मिश्रा, चंद्रकांत चंद्रवंशी)

सनातन सेवा समिति रायपुर (निर्मल द्विवेदी)

काली माता अन्नदान भंडारा समिति और तक्षक इको फॉर्म फोरमदेव (दीपक भारद्वाज, गुड्डू त्रिपाठी, लाल सौर्यजीत सिंह, सुनील जग्गी)

26 जनवरी से 25 मार्च तक चलेगा भंडारा

छत्तीसगढ़ की तरफ से अयोध्या में लगातार 60 दिनों तक महाभंडारे का आयोजन किया गया है। इसकी शुरुआत 26 जनवरी से होगी जो 25 मार्च तक जारी रहेगी। 6 समितियां इस भव्य भंडारे की देख-रेख करेंगी। इस टीम में 30 रसोइयों के साथ 100 कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इन सभी को आज सीएम साय राम मंदिर परिसर से अयोध्या रवाना करेंगे।

ये समितियां देंगी सेवाएं

1. नीलांचल सेवा समिति बसना
2. पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन रायपुर
3. शिव महापुराण सेवा समिति तिल्दा नेवरा
4. एग्रोक्रेट सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट रायपुर
5. सनातन सेवा समिति रायपुर
6. काली माता अन्नदान भंडारा समिति और तक्षक इको फॉर्म भोरमदेव