Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
District Sukma

CG : 12 साल बाद इस ऐतिहासिक मेले में मंत्री कवासी लखमा ने खुद पर जंजीर से बरसाए कोड़े… वीडियो वायरल…

इम्पैक्ट डेस्क.

सुकमा जिले में 12 साल बाद राज मंडाई (मेला) का आयोजन किया गया है। इस ऐतिहासिक मेले में प्रदेश के आबकारी मंत्री और सुकमा के कोंटा विधानसभा से विधायक कवासी लखमा भी शामिल हुए। उन्होंने खुद पर जंजीर से कोड़े बरसाए। साथ ही हाथों में मोर पंख पकड़ कर पारंपरिक अंदाज में देवी-देवताओं की आराधना की। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

9 अप्रैल से मेला शुरू हुआ है, जिसका समापन आज 12 अप्रैल को होगा। इसमें सुकमा, समेत पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश और ओडिशा के देवी-देवताओं के देव विग्रह शामिल होते हैं। आस्था, परंपरा की झलक इस मेले में देखने को मिलती है। इस राज मंडाई में केरलापाल परगना के लोग आयोजन करवाते हैं। इसे देखने और बस्तर के रीति-रिवाज संस्कृति को समझने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां आते हैं।