Google Analytics Meta Pixel
Big newsDistrict Raipur

CG ब्रेकिंग : कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए 3 करोड़ से ज्यादा लागत से निर्मित वर्किंग वुमन हॉस्टल का लोकार्पण किया…

इंपैक्ट डेस्क.

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए लगभग 3 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से निर्मित वर्किंग वुमन हॉस्टल का लोकार्पण किया। इस हॉस्टल में 100 कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने दुर्ग के पार्षदगणों से चर्चा भी की। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।*