Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking News

Breaking : राहुल से मिलने और हालचाल जानने अपोलो हॉस्पिटल जाएंगे CM बघेल…

इम्पैक्ट डेस्क.

जांजगीर-चांपा जिले के पिरहिद गांव में बीते शुक्रवार की दोपहर अपने ही घर के बोरवेल में गिरे 11 साल के राहुल को 105 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल बाहर निकाला गया है. सीएम भूपेश बघेल आज राहुल से मिलने अस्पताल जाएंगे. बघेल फिलहाल दिल्ली में हैं. यहां से वह सीधे राहुल से मुलाकात करने शाम को बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचेंगे और उनके परिजन से भी मुलाकात करेंगे.