Google Analytics Meta Pixel
District Beejapur

बीजापुर : IEED ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल… अस्पताल में कराया भर्ती…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह आईईडी ब्लास्ट होने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया हैं। घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजने की तैयारी चल रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में पहुंची थी। जवानों की टीम बुधवार को अभियान से वापस लौट रही थी। इसी बीच गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार व गंगालूर के बीच कुरूस में नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी ब्लास्ट हो गई। इसकी जद में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। बताया गया है कि जवान को पैर में और अंदुरुनी चोटें आई हैं। घायल जवान को गंगालूर से एम्बुलेंस में बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया हैं। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर किया जा रहा हैं। खबर लिखे जाने तक जवान का नाम पता नहीं चल पाया था। फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।