Google Analytics Meta Pixel
District Beejapur

बीजापुर : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण कि हत्या…

इम्पैक्ट डेस्क.

बिजापुर. जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने मिरतुर थाना क्षेत्र में ग्रामीण सुंदर ओयाम को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।