शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 26 मिनट पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 32 मिनट पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 45 मिनट पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 58 मिनट पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 1 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 2 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 2 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 3 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 3 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 3 घंटे पहले EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा 3 घंटे पहले 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? 3 घंटे पहले Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 5 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 14 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 14 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 14 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम
खेल

अवनी प्रशांत डब्ल्यूएएपी चैम्पियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर

  • अवनी प्रशांत डब्ल्यूएएपी चैम्पियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर
  • अस्मिता चालिहा थाईलैंड मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारी
  • बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 8 फरवरी को सोनकपुर स्टेडियम में होगा ट्रायल

पटाया/बैंकॉक
 भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अवनी प्रशांत महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप (डब्ल्यूएएपी) के तीसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर है।

पहले दो दौर में 68 और 69 का स्कोर करने वाली अवनी ने तीसरे दौर में दो बर्डी के मुकाबले एक बोगी लगाई।

अवनी का कुल स्कोर आठ अंडर है जबकि तालिका में शीर्ष पर काबिज चीनी ताइपे की चुन-वेई वू (66) का स्कोर 18-अंडर का है।

कट में जगह बनाने वाली एक अन्य भारतीय सान्वी सोमू 75 के कार्ड के साथ संयुक्त 48 वें स्थान पर है। यह 15 साल की खिलाड़ी ने दो बर्डी के मुकाबले पांच बोगी कर बैठी।

अस्मिता चालिहा थाईलैंड मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारी

 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अस्मिता चालिहा का प्रभावशाली प्रदर्शन यहां थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी सुपानिडा काटेथोंग से सीधे गेम में हारकर समाप्त हो गया।

गुवाहाटी की 24 साल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी को विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज सुपानिडा ने 35 मिनट तक चले मुकाबले के सीधे गेमों में 21-13, 21-12 से हराया।

बाएं हाथ की दो खिलाड़ियों का मुकाबला शुरुआत से एकतरफा रहा। सुपानिडा ने पहले गेम 8-3 की बड़ी बढ़त बनाने के बाद भारतीय खिलाड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया।

दूसरे गेम में अस्मिता ने सुपानिडा को शुरुआत में टक्कर दी जिससे स्कोर 6-7 था। वह इसके बाद लय जारी नहीं रख सकी । थाईलैंड की खिलाड़ी ने अगले 10 में से नौ अंक अपने नाम कर अस्मिता को मुकाबले से बाहर कर दिया।

 

बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 8 फरवरी को सोनकपुर स्टेडियम में होगा ट्रायल

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 14 फरवरी से 16 फरवरी तक लखनऊ में होगा। इसके लिए जिला व मंडल स्तर पर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। 8 फरवरी को दोपहर 3 बजे से सोनकपुर स्टेडियम मुरादाबाद में जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। इसके बाद 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे से मंडल स्तरीय ट्रायल सोनकपुर स्टेडियम में लिए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र की बालिका खिलाड़ी ही इसमें प्रतिभाग कर सकेंगी। ट्रायल के दिन उन्हें अपना जन्म प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होना होगा।