शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 22 मिनट पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 37 मिनट पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 52 मिनट पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 52 मिनट पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 57 मिनट पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 1 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 1 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 1 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 2 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 2 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 2 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 2 घंटे पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 2 घंटे पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 2 घंटे पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 2 घंटे पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 2 घंटे पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 2 घंटे पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय

कश्मीर में आतंकवादियों का सहयोगी गिरफ्तार

कश्मीर में आतंकवादियों का सहयोगी गिरफ्तार

 घाटी में अभी और गिरेगा पारा, आज से हल्की बारिश-हिमपात के आसार

कश्मीर में भारी वर्षा, हिमपात के आसार

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के एक संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने  बताया कि कुपवाड़ा के गैलिज़ू इलाके का निवासी आसिफ मुश्ताक वानी पिछले दो दिनों में इस जिले में गिरफ्तार किया गया आतंकवादियों का सहयोगी है। उसकी गिरफ्तारी  बीएड कॉलेज ड्रगमुल्ला कुपवाड़ा के पास कुपवाड़ा पुलिस, सेना की 47 राष्ट्रीय राइफ (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 162 बटालियन की संयुक्त तलाश अभियान के दौरान की गयी।पुलिस ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान संयुक्त सुरक्षा बल के जवानों को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, हालांकि कड़ी मेहनत के बाद उसे पकड़ लिया गया।"

पकड़े आरोपी के पास चीन निर्मित एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन और छह पिस्तौल की गोलियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई है।
इससे पहले, गुरुवार को लालपोरा शेखपोरा के रफीक अहमद गनी के रूप में पहचाने गए आतंकवादियों के सहयोगी को कुपवाड़ा के गुंडिमाचेर ब्रिज पर बलों की एक संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था।

कश्मीर में भारी वर्षा, हिमपात के आसार

श्रीनगर
 जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और हिमपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने  बताया कि प्रदेश में  से 21 फरवरी तक बारिश होते रहने की संभावना है।

श्रीनगर स्थित मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा कि 17 फरवरी को अपराह्न तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं आज देर रात तक ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिण कश्मीर के ऊपरी इलाकों में विभिन्न स्थानों पर आज रविवार को भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं 19-20 फरवरी तक कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम और अन्य जिलों के मैदानी और ऊपरी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और भारी बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश होने के कारण ऊपरी इलाकों और सिंथन दर्रे, मुगल रोड, साधना, राजदान दर्रे तथा ज़ोजिला जैसे महत्वपूर्ण दर्रों की सड़कें अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं।

कश्मीर के संभागीय आयुक्त ने सभी उपायुक्तों को यहां अलग-अलग हिस्सों में होने वाली भारी बारिश और हिमपात की स्थिति से निपटने के लिये सभी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस बीच, अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान बढ़ गया और श्रीनगर में आज रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.7 और शून्य से कम 1.2 दर्ज किया गया।