शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 3 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 3 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 3 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 3 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 3 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 3 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 5 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 5 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 5 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 5 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 5 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 5 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 5 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 5 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 5 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 6 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद फरवरी में पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती का ऐलान

 नईदिल्ली
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अगले महीने यानी फरवरी में पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति लीटर 5 से 10 रुपए तक घटाने पर विचार कर रही हैं। कंपनियों को हुए मोटे मुनाफे को देखते हुए लोगों को राहत दी जा सकती है। अधिकारियों ने बताया कि तेल कंपनियों को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में तगड़ा मुनाफा हुआ है और यह दिसंबर 2023 तिमाही में 75,000 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है, जो सितंबर तिमाही में 57,091.87 करोड़ रुपए था।

अधिकारियों ने दिए संकेत

अधिकारियों के मुताबिक, अभी पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर तेल कंपनियों को 10 रुपए प्रति लीटर का प्रॉफिट हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कंपनियां तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करने पर विचार करेंगी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दिसंबर तिमाही नतीजे 27 जनवरी को आएंगे। इसके अलावा इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम इसी दौरान तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी।

ऐसे बढ़ा तेल कंपनियों का मुनाफा

पूरे 2022-23 में 1138
सितंबर तिमाही में 57,092
दिसंबर तिमाही में 75,000*
(राशि करोड़ रुपए में, *अनुमानित)

कंपनियां पर कटौती का दबाव

सरकारी तेल कंपनियों की देश में बिकने वाले कुल पेट्रोल-डीजल की बाजार हिस्सेदारी करीब 90 फीसदी है। इन कंपनियों ने पिछले 18 महीनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में लगभग कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि इस दौरान ग्लोबल बाजार में तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। एक साल में क्रूड ऑयल करीब 15 प्रतिशत सस्ता हुआ है। कंपनियों पर कटौती का दबाव इसलिए भी बढा है कि वे जिस नुकसान की बात कर रही थीं, उसकी भरपाई हो चुकी है और कंपनियां मुनाफे में आ गई हैं।

चुनाव से पहले राहत संभव

विशेषज्ञों का कहना है कि अस्थिर भू-राजनीतिक परिदृश्य और तेल उत्पादकों देशों के कड़े रुख के बावजूद आने वाले समय में तेल की कीमतों में उछाल की उम्मीद नहीं है। आम चुनाव से पहले तेल कंपनियां दाम घटा सकती हैं।

इसलिए घट सकती है कीमतें

– 15 प्रतिशत सस्ता हुआ है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल के दाम में आई नरमी, रूस से सस्ता तेल खरीद रहीं कंपनियां

-10 रुपए प्रति लीटर मुनाफा कमा रही तेल कंपनियां पोट्रोल-डीजल की बिक्री से

– 75,000 करोड़ रुपए कर पहुंच सकता है ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट

– सरकार ने डीजल पर विंडफॉल टैक्स घटाया, साथ ही घरेलू एलजीपी सिलेंडर की कीमतों में की कटौती

इंपोर्ट बिल में 21 फीसदी की गिरावट

चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-दिसंबर के दौरान भारत का तेल और गैस इंपोर्ट बिल में सलाना 21 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से भारत का टोटल बिल 7.47 लाख करोड़ रुपए रह गया। हालांकि इस दौरान 1.5 प्रतिशत अधिक तेल की खरीद हुई है।