Google Analytics Meta Pixel
District Dantewada

स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज बच्चों ने सड़क पर किया प्रदर्शन …

इंपेक्ट डेस्क.

गीदम से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने 2 घंटे तक बैठकर चक्का जाम किया है, बच्चों की मांग है कि स्कूल में शिक्षक नदारत रहते हैं स्कूल में शिक्षकों की कमी है इससे वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, पहले भी इस बात की शिकायत की गई है पर शासन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया है शिक्षकों की मांग को लेकर स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया।

स्कूल से बच्चो के निकलकर धरना प्रदर्शन करने को लेकर अब स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठाया जा रहा है। वही मौके पर बी ई ओ ने पहुंच कर बच्चो की मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया है।