शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 52 मिनट पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 52 मिनट पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 58 मिनट पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 1 घंटे पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 1 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 1 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 1 घंटे पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे 1 घंटे पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त 1 घंटे पहले IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक 2 घंटे पहले IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला 2 घंटे पहले बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी 2 घंटे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला 3 घंटे पहले Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा 3 घंटे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो 3 घंटे पहले सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… 4 घंटे पहले मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम 4 घंटे पहले महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात 5 घंटे पहले PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना 5 घंटे पहले FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना
राजनीति

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन में समझौता

महाराष्ट्र
आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महाराष्ट्र की 48 में से 39 लोकसभा सीटों का बंटवारा विपक्षी INDIA अलायंस के घटक दलों यानी कांग्रेस,शिव सेना (UBT) और एनसपी (शरद पवार गुट) के बीच हो गया है। सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। बाकी बची नौ सीटों पर अभी बातचीत जारी है। माना जा रहा है कि इनमें से आठ सीटों पर तीनों दलों के बीच खींचतान चल रही है। इंडिया अलायंस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति तब बनी, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गठबंधन के नेताओं शरद पवार और उद्धव ठाकरे से बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक, इंडिया अलायंस के घटक दलों के बीच महाराष्ट्र की जिन लोकसभा सीटों पर खींचतान चल रही है, उनमें मुंबई की दो सीटें, दक्षिण मध्य मुंबई और उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट शामिल हैं। इन दोनों सीटों पर उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस दोनों दावे ठोक रही है।

दूसरी तरफ, इंडिया अलायंस से वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के नेता प्रकाश अंबेडकर ने पांच सीटों की मांग की है। इस पर भी गठबंधन दलों के बीच पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन के बाकी तीन दल प्रकाश अंबेडकर को दो सीटें देने को ही तैयार हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में वंचित अघाड़ी ने 47 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन एक पर भी जीत नहीं हो सकी थी। विधानसभा चुनावों में भी वंचित अघाड़ी ने 288 में से 234 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन कहीं से खाता तक नहीं खुल सका था। हालांकि VBA ने लोकसभा चुनावों में 6.92 फीसदी वोट हासिल किए थे, जबकि विधानसभा चुनावों में उसे 4.6 फीसदी वोट मिले थे। बड़ी बात यह है कि वंचित अघाड़ी 10 विधानसभा सीटों में दूसरे नंबर पर रही थी।

शिवसेना और कांग्रेस क्यों आमने-सामने
मुंबई की दो लोकसभा सीटों दक्षिण-मध्य मुंबई और उत्तर-पश्चिम मुंबई पर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिव सेना अपने-अपने दावे ठोक रही है। दरअसल, पिछले चुनावों में उत्तर-पश्चिमी मुंबई से शिव सेना के गजानन कीर्तिकर ने चुनाव जीता था, जबकि कांग्रेस के संजय निरूपम दूसरे नंबर पर रहे थे। गजानन अब एकनाथ शिंदे के खेमे में जा चुके हैं। इसलिए कांग्रेस इस सीट पर अपना दावा ठोक रही है, वहीं उद्धव इसे शिव सेना की सीट मानते हुए अपना दावा नहीं छोड़ना चाह रहे।

इसी तरह दक्षिण-मध्य मुंबई सीट से 2019 में शिव सेना के राहुल रमेश शेवाले ने जीत दर्ज की थी जो अब शिंदे कैम्प में जा चुके हैं। वहां भी दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार एकनाथ महादेव गायकवाड़ रहे थे। इसलिए कांग्रेस यहां भी उसी तर्क के आधार पर अपना दावा ठोक रही है। माना जा रहा है कि एक-दो दिनों में बाकी बची नौ सीटों और वंचित बहुजन अघाड़ी को सीट आवंटित करने का पेंच सुलझ सकता है।

राहुल गांधी पहले ही उत्तर प्रदेश में 80 में से 17 सीटों पर समाजवादी पार्टी के साथ समझौता कर चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली में भी सात में से तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी के साथ समझौता कर चुके हैं। पश्चिम बंगाल में भी 42 लोकसभा सीटों के लिए ममता बनर्जी से सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है। बनर्जी ने कांग्रेस को दो सीटों का ऑफर दिया है।