मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 9 मिनट पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 9 मिनट पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 25 मिनट पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 27 मिनट पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 27 मिनट पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 1 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 1 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 1 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 1 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 1 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 1 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 2 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 2 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 2 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 2 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 3 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 3 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 3 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया
छत्तीसगढ़

सत्ता परिवर्तन के बाद नक्सल आपेरशन में तेजी आई, बातचीत को तैयार नक्‍सली ,जारी किया पत्र

जगदलपुर

छत्‍तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद नक्सल आपेरशन में तेजी आई है। इस वर्ष मुठभेड़ में 100 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। इससे घबराकर नक्सलियों ने अब निशर्त वार्ता का प्रस्ताव रखा है। नक्सलियों के केंद्रीय प्रवक्ता की ओर से शुक्रवार को इस आशय का पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सरकार की ओर से वार्ता के लिए उचित वातावरण बनाने की आवश्यकता है। खून-खराबा रोकने के लिए नक्सली वार्ता का प्रस्ताव स्वीकारते हैं।

बता दें कि इससे पहले नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने सशर्त वार्ता का प्रस्ताव रखा था, जिसमें सुरक्षा बलों को छह माह तक बैरकों में सीमित करने व नए कैंप खोलने पर रोक की शर्त रखी थी। नक्सलवाद प्रभावित बस्तर में सुरक्षा बल के आक्रामक अभियान के साथ ही प्रदेश सरकार ने नक्सल समस्या का हल वार्ता के माध्यम से निकालने का विकल्प दिया है। इसके बाद से नक्सल संगठन के भीतर छटपटाहट तेज होने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि कई बड़े नक्सली अब आत्मसमर्पण करने की तैयारी में है। इससे संगठन पर भी दबाव बनता दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले बुधवार को राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे थे और यहां से नक्सलियों को बड़ा संदेश देते हुए पुनर्वास नीति बनाने के लिए नक्सलियों से सुझाव मांगा था। इसके साथ ही उन्होंने नक्सलवाद की समस्या का समाधान बातचीत से निकालने की बात कहते हुए नक्सलियों को वार्ता के लिए सामने आने कहा था।

उधर, नक्सलरोधी अभियान के तहत जनवरी से लेकर अब तक 117 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। इसमें 113 नक्सलियों के शव मिले हैं, जबकि चार अन्य नक्सली के मारे जाने की जानकारी के बारे में नक्सलियों के पत्र से पता चला है। नक्सलियों के पत्र में कहा गया है कि जनता के तमाम मुद्दों को लेकर ही नक्सलियों के प्रतिनिधि सरकार के साथ वार्ता करेंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, नक्सली यदि जनकल्याण चाहते हैं तो उन्हें बंदूक छोड़ना होगा। राज्य सरकार वार्ता को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वार्ता करना चाहते हैं पर नक्सली कहते हैं कि सड़कें न बनाएं, बिजली की व्यवस्था न करें। इस तरह की अघोषित शर्तों से वार्ता कैसी होगी। सरकार का लक्ष्य जन कल्याण है और उनका भी लक्ष्य अगर एक है तो रास्ता एक हो सकता है।