Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
International

डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारने वाले की हुई पहचान, 20 साल के थॉमस मैथ्यू का आखिर क्या था इरादा

वॉशिंगटन
डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर गोली चलाने वाले शख्स की पहचान हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह 20 साल का एक युवक था, जिसका नाम थॉमस मैथ्यू क्रुक्स बताया गया है। जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर उसका मकसद क्या था। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके संबंध किन लोगों से थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैथ्यू एक निर्माणाधीन प्लांट की छत पर था, जहां से उसने डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाकर गोली चलाई। हालांकि ट्रंप सौभाग्यशाली रहे कि गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई। इसके तत्काल बाद सिक्योरिटी सर्विस वहां से निकालकर ले गई।

न्यूयॉर्क पोस्ट के यह 20 वर्षीय युवक बेथेल पार्क का रहने वाला था। यह रैली स्थल से करीब 40 मील दूर एक छोटा कस्बा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने ट्रंप पर हमला क्यों किया था। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रंप एक रैली को संबोधित कर रहे थे। दावा किया गया है कि गोली चलाने वाला भाषण के स्टेज से करीब 130 यार्ड की दू्री पर था। उसने एआर-स्टाइल राइफल से ट्रंप के ऊपर गोली चलाई थी। गोली चलाने के कुछ ही पलों के बाद मैथ्यू सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर का शिकार बन गया। गोली चलाने वाले को अंजाम तक पहुंचाने के साथ ही सीक्रेट सर्विस ने सोशल मीडिया पर बताया कि ट्रंप सुरक्षित हैं। इसमें यह भी बताया गया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पेन्सिल्वेनिया में आयोजित ट्रंप की चुनाव-प्रचार रैली में हजारों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे और विभिन्न टीवी चैनल पर इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा था। गोलीबारी होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन ने ट्रंप पर हुए हमले की निंदा की है। ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने घटऩा के संबंध में एक बयान जारी किया।

कभी झुकूंगा नहीं, हमले के बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों को भेजा संदेश
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि बटलर में बेवजह की गई गोलीबारी में मेरे पिता के प्रति और अन्य पीड़ितों के प्रति आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। इवांका ने कहा कि मैं सीक्रेट सर्विस और अन्य सभी कानून प्रवर्तन अधिकारियों की आज उनके त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के लिए आभारी हूं। मैं अपने देश के लिए प्रार्थना करती रहूंगी। मैं आपसे प्यार करती हूं पापा…।