Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Samaj

प्रदोष व्रत आज: पूजा शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 12, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, कृष्ण, द्वादशी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 20, जिल्हिजा 26, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तिथि 03 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि प्रातः 07 बजकर 11 मिनट तक त्रयोदशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र अगले दिन 04 बजकर 08 मिनट तक पश्चात मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ होगा। शूल योग प्रारम्भ 09 बजकर 02 मिनट तक गण्ड योग का आरंभ होता है। तैंतिल करण प्रातः 07 बजकर 11 मिनट तक वनीज करण की शुरुआत के बाद। चन्द्रमा दिन रात्रि वृष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्यौहार प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग। सूर्योदय का समय 3 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर। सूर्यास्‍त का समय 3 जुलाई 2024 : शाम 7 बजकर 23 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 3 ​​जुलाई 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात्रि में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक। अमृत ​​काल सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 3 ​​जुलाई 2024 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक। उपाय : आज गणेशजी को 21 दूर्वा घास अर्पित करें।