Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
cricket

रोहित शर्मा ने गाड़ा बारबाडोस की मैदान पर तिरंगा, रवि शास्त्री ने जय शाह की तारीफ करते हुए उन्हें नया नाम दिया

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी घोषणा करते हुए भारत की जीत की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने दावा किया था कि रोहित शर्मा की कप्तानी में बारबाडोस में टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाई जाएगी और मैदान पर भारत का झंडा गाड़ दिया जाएगा।

आपको बता दें कि उन्होंने उस समय यह बयान दिया था जिस समय भारत घरेलू मैदान पर वनडे विश्व कप हारन गया था। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की चर्चा चल रही थी। जय शाह ने तब वादा किया था कि भारत टी20 कप उठाएगा और बारबाडोस में तिरंगा फहराएगा। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने बीच मैदान में तिरंगा झंडा गार दिया। पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने जय शाह की तारीफ करते हुए उन्हें नया नाम दिया है। उन्होंने लिखा, ''बहुत बढ़िया, जय शाह। आपका नया नाम जय नास्त्रेदमस शाह है। आपने 4 महीने पहले रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था और भविष्यवाणी की थी कि आज भारत कप जीतेगा।''

जय शाह ने क्या कहा था?
जय शाह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले कहा था, "हर कोई विश्व कप पर मेरे बयान का इंतजार कर रहा था। 2023 में भारत लगातार 10 मैच जीतकर विश्व कप नहीं जीत पाया, लेकिन हमने दिल जीत लिए। लेकिन मैं एक वादा करना चाहता हूं कि 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीतेगा और बारबाडोस में अपना झंडा फहराएगा।"