Google Analytics Meta Pixel
Sports

भारत के पुखराज सिंह पहले दौर के बाद बढ़त पर

लांग एन
 भारतीय गोल्फर पुखराज सिंह गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले दौर में आठ अंडर 64 का कार्ड खेला जिससे वह वियतनाम मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में दो शॉट की बढ़त हासिल करने में सफल रहे।

इस 85000 डालर इनामी प्रतियोगिता में कुल 142 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिनमें सात भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।

भारत के अन्य खिलाड़ियों में अक्षय शर्मा (69) संयुक्त नौवें, सुनहित बिश्नोई (70) संयुक्त 18वें, अर्जुन प्रसाद और सप्तक तलवार (71) संयुक्त 33वें, खलिन जोशी (72) और अमन राज (72) संयुक्त 46वें स्थान तथा अनुभवी राहिल गंगजी (74) संयुक्त 77वें स्थान पर हैं।