Breaking News

मैं नरेंद दामोदर दास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूं… लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने पीएम मोदी… 63 मं​त्री भी लेंगे शपथ

इम्पेक्ट न्यूज। नेशनल डेस्क।

नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमन, सुब्रमन्यम जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी, पियुस गोयल, धर्मेंंद्र प्रधान, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), सर्वानंद सोनोवाल, डा. विरेंद्र कुमार ने शपथ ली।

शाम सवा सात बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अतिथियों के आगमन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीश धरखड़ पहुंचे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के आगमन के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली इसके बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह ने शपथ ली। इसके बाद अमित शाह और नितीन गड़करी ने बारी—बारी से शपथ ली।

शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर को पहली बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। जेडीएस सांसद एचडी कुमारस्वामी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HUM) के और जेडीयू के राजीव रंजन सिंह(ललन सिंह) ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। जेडीएस सांसद एचडी कुमारस्वामी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HUM) के जीतनराम मांझी और जेडीयू के राजीव रंजन सिंह(ललन सिंह) ने मंत्री पद की शपथ ली है।

मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं। राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे।

मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटल जी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।

यहां देखें शपथ ग्रहण कार्यक्रम