Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Samaj

ऐसा आइना करता है आर्थिक तंगी दूर

वास्तु के हिसाब से लोग कई उपाय करके घर में खुशियां लाते है। इन उपायों को करके लोग घर में आ रही परेशानियां भी दूर करते है। वैसे ही वास्तुशास्त्र में आइने का भी एक अलग महत्व है। वास्तुशास्त्र में आइने को लेकर कुछ ऐसे टिप्स बताए गए है जिसके प्रयोग से वास्तु दोष दूर क‌िया जा सकता है। तो आइए जानते है ये उपाय:

1. वास्तुशास्त्र के अनुसार आइने को उन्नत‌ि और लाभ के ल‌िए घर के उत्तर और पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। इससे आर्थ‌िक नुकसान नहीं होता और धन में वृद्ध‌ि होती है।
2. वास्तु के हिसाब से कहा जाता है कि दर्पण ज‌ितना हल्का और बड़ा होता है उतना ही फायदेमंद होता है।
3. वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप घर के दरवाजे के सामने गोल आइना लगाते है तो इससे घर में सुख समृद्ध‌ि बढ़ती है। इससे घर की आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
4. बैडरूम में दरवाजे के सामने दर्पण लगना जहां लाभप्रद होता है वहीं मुख्‍य द्वार के सामने दर्पण लगाने की भूल न करें इससे हान‌ि होती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।