Google Analytics Meta Pixel
Movies

‘देवरा पार्ट 1’ के पहले गाना फियरसॉन्ग का टीजर रिलीज

मुंबई,

 मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की आने वाली फिल्म 'देवरा पार्ट 1' के पहले गाना फियरसॉन्ग का टीजर रिलीज हो गया है। मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' को लेकर सुर्खियों में हैं।एनटीआर जूनियर अपने जन्मदिन, 20 मई के पूर्व अपने शंसकों को बेहतरीन रिटर्न गिफ्ट देने के लिए तैयार हैं। देवरा के पहला गाना फियरसॉन्ग का टीजर रिलीज हो गया है। यह गाना संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्र द्वारा रचा गया है।

कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित, 'देवरा' दो भागों में प्रदर्शित होगी। युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित और नंदामुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत पैन-इंडिया फिल्म में एनटीआर जूनियर के साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।