गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 4 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 4 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 4 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 4 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 4 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 4 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 4 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 5 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 6 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 6 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 6 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 6 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 7 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 7 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 7 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 7 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 8 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 8 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 8 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
स्वास्थ्य

कैंसर से जुड़ी मोटापे की समस्या: स्वास्थ्य के लिए खतरा और सम्भावित निवारण

WHO की रिपोर्ट के अनुसार, 1975 के बाद से मोटापे के मामले लगभग तीन गुना बढ़ चुके हैं. 2016 में दुनियाभर में 65 करोड़ से अधिक वयस्कों को मोटापे की कैटेगरी में रखा गया था. यह बढ़ती समस्या सिर्फ शारीरिक बनावट से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह डायबिटीज, दिल की बीमारी और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देती है.

ज्यादा वजन से न सिर्फ जोड़ों पर दबाव पड़ता है और शरीर में सूजन आती है, बल्कि यह कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकता है. एक्सपर्ट का मानना है कि मोटापा शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है, जो सेल्स के विभाजित की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है. अनियंत्रित सेल्स का विभाजन ही कैंसर का मुख्य कारण होता है.

कैसे मोटापा बढ़ाता है कैंसर का खतरा?

शरीर में मौजूद फैट टिशू कई तरह के हार्मोन बनाते हैं, जिनमें एस्ट्रोजन भी शामिल है. अधिक वजन होने से शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ जाता है, जो ब्रेस्ट, यूटेरस और ओवरी के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है. इसके अलावा, मोटापा शरीर में सूजन पैदा करता है, जो सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है और उन्हें असामान्य रूप से विभाजित होने के लिए प्रेरित कर सकता है. साथ ही, फैट ऊतक इंसुलिन के रेजिस्टेंस को भी बढ़ावा देता है, जिससे शरीर में इंसुलिन का लेवल लगातार ऊंचा रह सकता है. हाई इंसुलिन का लेवल कुछ प्रकार के कैंसर के विकास को गति प्रदान कर सकता है.

मोटापा से किस कैंसर का खतरा?

अध्ययनों से पता चलता है कि मोटापा कोलन, ब्रेस्ट, पैंक्रियाज, एंडोमेट्रियल (गर्भाशय), किडनी, अन्नप्रणाली और लिवर के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है.

कैंसर का खतरा कम करने के उपाय
अच्छी खबर ये है कि मोटापा एक कंट्रोल करने वाला फैक्टर है. हेल्दी वजन बनाए रखने से न सिर्फ आप ऊर्जावान महसूस करेंगे बल्कि कैंसर सहित कई अन्य बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं.

अपनी डाइट में बदलाव करें

– संतुलित और पौष्टिक डाइट लें जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम फैट वाले प्रोटीन शामिल हों. मीठा, तला हुआ और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं.
– हर रोज कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें. तेज चलना, साइकिल चलाना या तैराकी जैसी हल्की से मध्यम व्यायाम भी फायदेमंद हो सकते हैं.
– अपने वजन घटाने के लक्ष्य और एक्सरसाइज प्लान के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें.

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. हेल्दी वजन बनाए रखने के लिए स्वस्थ भोजन विकल्प चुनें और नियमित व्यायाम करें. यदि आप मोटापे से परेशान हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें और  वजन कम करने की उचित योजना बनाएं. याद रखें, हेल्दी वजन बनाए रखना न सिर्फ आपको अच्छा दिखाएगा बल्कि आपको कई बीमारियों से भी बचाएगा.