गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 3 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 4 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 4 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 4 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 4 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 4 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 4 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 5 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 5 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 6 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 6 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 6 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 6 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 7 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 7 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 7 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 7 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 7 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 7 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
स्वास्थ्य

फिजी और स्प्लिट बालों को रोकने के लिए घरेलू नुस्खे: बालों को मुलायम और मजबूत बनाने के उपाय

आजकल बढ़ती गर्मी कारण हमारे बाल बहुत ही खराब होने लगे हैं, जिसके लिए हम कई तरह के हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इनकी वजह से बालों का रूखापन, बेजान होना, और टूटना आम बात हो हो गई है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए कई लोग महंगे केराटिन ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर बहुत ही कम खर्च में केराटिन जैसा ट्रीटमेंट पाया जा सकता है?

जी हां, ये सच हैं और अगर आपके मन में यही सवाल आ रहा है कि कैसे, तो फिक्र न करें। आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आपके बाल इतने ज्यादा सिल्की और स्मूथ हो जाएंगे कि हर कोई आपसे बस यही पूछेगा कि 'तुमने केराटिन करवाया है क्या?' तो क्या आप तैयार हैं इस नुस्खे को अपनाने और अपने खूबसूरत बालों को लहराने के लिए? आइए जानते हैं कैसे तैयार करें ये नुस्खा।

किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

15-20 भिंडी
2 चम्मच नारियल का तेल
1 चम्मच बादाम का तेल
1/4 पानी
1 चम्मच कॉर्न स्टार्च

ऐसे करें फार्मूला तैयार-

सबसे पहले भिंडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, एक पैन में कप पानी डालकर करीब 10 मिनट तक उबाल लें।
जब इसका मिक्सचर चिपचिपा होने लगे तो गैस बंद कर दें और फिर इसे ठंडा होने के बाद मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
इसके बाद एक बाउल लें और उसे ऊपर से सूती कपड़े डालकर ढक दें जिससे ये छलनी की तरह बन जाए।
अब इसके ऊपर भिंडी का मिक्सचर डालें और फिर कपड़े को चारों कोनों से पकड़कर टाइट करके निचोड़ लें।
ऐसा करने से भिंडी का सारा पानी निचुड़ जाएगा। इसकी प्यूरी को एक बाउल में रख दें।
अब एक दूसरा बाउल लें और उसमें एक चम्मच कॉर्न और 1/4 पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें भिंडी के पेस्ट को मिक्स कर दें।
अब एक बड़े बर्तन या कढ़ाई को गैस पर कम आंच पर रखें और इसमें इस भिंडी की प्यूरी को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
जब तक इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार न हो जाए, बिना रुके इसे चलाते रहें।
जब ये पकने लगे तो इसमें एक चम्मच नारियल और एक चम्मच बादाम का तेल डाल दें और फिर से इसे अच्छे से पकाएं।
इसे लगभग तब तक पकाएं जब तक ये पेस्ट न बन जाए और फिर गैस बंद कर दें।

ऐसे करें इस्तेमाल

जिस तरह पार्लर में बालों को थोड़े-थोड़े सेक्शन में अलग किया जाता है, आप भी उसी तरह अपने बालों को डिवाइड कर लें।
अब जो पेस्ट आपने तैयार किया है, उसे थोड़ा-थोड़ा करके बालों पर अच्छे से लगाना शुरू कर दें।
साथ ही बालों पर कंघी भी करते रहें, ताकि पेस्ट अच्छे से लग जाए।
जब लगाने का काम पूरा हो जाए तो बालों को शावर कैप या प्लास्टिक कैप से कवर कर लें।
कम से कम दो घंटे तक इसे बालों पर लगे रहने दें और जब समय पूरा हो जाए तो बिना शैंपू किए नॉर्मल पानी से हेयर वॉश कर लें।
देखिए कैसे आपके बालों में जान आ गई है और वो शाइनी और सिल्की हो गए हैं।

बालों के लिए भिंडी के फायदे

जितनी फायदेमंद भिंडी हमारी सेहत के लिए हैं, उतने ही इसके हेयर बेनेफिट्स भी हैं। इसमें फाइबर, आयरन, बीटा केराटिन, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बीटा केराटिन बालों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है और इसकी मदद से बालों को केराटिन जैसा ट्रीटमेंट मिलता है। जिससे डैमेज बालों में जान आती है, डल हेयर्स में शाइन आती है और फ्रिजी बालों को रिपेयर होने में मदद मिलती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

इस नुस्खे को कम से कम 2 घंटे के लिए बालों पर लगा कर रखें।
ध्यान रखें कि बाल धोते समय शैंपू का इस्तेमाल न करें।
आप इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।​