रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 1 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 1 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 1 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 2 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 2 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 2 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 2 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 2 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 2 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 3 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 3 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 3 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 4 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 5 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 15 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 15 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की
राष्ट्रीय

आज से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें घर बैठे कैसे करें अप्लाई

देहरादून
चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं के पंजीकरण के लिए सुबह सात बजे से वेबसाइट खोल दी है। इसके साथ ही श्रद्धालु मोबाइल ऐप, वॉट्सएप और टोल फ्री नंबर के जरिए भी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है।

चारों धामों के कपाट खोलने की तिथि और मुहूर्त तय होने के बाद से देश-विदेश के श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का भी बेसब्री से इंतजार था। रजिस्ट्रेशन के लिए पहले तिथि 8 अप्रैल रखी गई थी लेकिन तब पंजीकरण शुरू नहीं हो पाए। पर्यटन विभाग ने आज (15 अप्रैल) से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह 7 बजे से वेबसाइट खोल दी है। यात्रा शुरू होने के 25 दिन पहले ही पर्यटन विभाग ने यात्रियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करा दी है जिससे कि प्रदेश से बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपनी यात्रा के लिए अच्छी तरह से प्लानिंग कर पंजीकरण करा सकें।

ये हैं चार तरीके

पिछले साल की ही तरह इस बार भी चार तरीकों से तीर्थयात्री अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिसके लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ ही यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्यौरा, निवास स्थान की जानकारी के लिए आईडी देनी जरूरी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन registrationandtouritcare.uk.gov.in पर लॉगिन कर पंजीकरण किया जा सकता है। वॉट्सएप नंबर 8394833833 पर yatra लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण कर पाने में असमर्थ हो उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण कराने की सुविधा दी है। इसके साथ ही स्मार्टफोन पर touristcareuttarakhand (टूरिस्ट केयर उत्तराखंड) मोबाइल ऐप से पंजीकरण कराया जा सकता है।

पिछले साल हुआ था 74 लाख यात्रियों का रजिस्‍ट्रेशन

पिछले साल चारधाम यात्रा के लिए 74 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करवाया था। यात्राकाल में 56 लाख तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस बार भी पर्यटन विभाग को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने की उम्मीद है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने कहा है कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। जो भी श्रद्धालु चारधाम की यात्रा के लिए आना चाहते हैं उनके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

मैनुअल रजिस्‍ट्रेशन के लिए 8 काउंटर

ऋषिकेश चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में भी मैनुअल रजिस्ट्रेशन के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। हालांकि एनकाउंटरों को शुरू करने के लिए भी तिथि तय नहीं की गई है लेकिन काउंटर स्थापित करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उत्तराखंड विकास पर्यटन विकास परिषद कार्यालय में कॉल सेंटर संचालित किया जाएगा। जहां से सुबह 7:00 से रात 10:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी ली जा सकती है। फिलहाल इस साल किसी भी धाम के लिए यात्रियों की संख्या सीमित करने की कोई व्यवस्था नहीं है।

पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए जारी किये निर्देश:

  • चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभाग ने जरूरी निर्देश जारी किये हैं।
  • – यात्रा से पूर्व पंजीकरण अवश्य करवायें और रजिस्ट्रेशन में सही मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • – धामों पर दर्शन टोकन अवश्य प्राप्त करें।
  • – श्रद्धालु अपने साथ पर्याप्त गरम कपड़े, छाता, रेनकोट आदि रखें।
  • – श्रद्धालु किसी भी प्रकार की कोई दवा लेते हैं तो प्रचुर मात्रा में अपने साथ स्टॉक रखें।
  • – यात्रा मार्ग पर विभिन्न पड़ावों में विश्राम करते हुए ही आगे बढ़ें जिससे कि बदलते जलवायु से उन्हें कोई दिक्कत ना हो।
  • – यात्रा के दौरान श्रद्धालु किसी भी तरह की अस्वस्थता महसूस करते हैं तो यात्रा को स्थगित कर दें।
  • – हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए टिकट heliyatra.irctc.co.in से बुक करें।
  • – हेलीकॉप्टर टिकट देने का दावा करने वाले अनधिकृत व्यक्तियों से बचें।
  • – धामों का दर्शन के कराने का दावा करने वाले लोगों के झांसे में ना आएं।
  • – यात्रा मार्ग में कहीं पर भी गंदगी ना फैलाएं।
  • – श्रद्धालु अपने वाहनों को नियंत्रित गति से चलाएं तथा उचित स्थलों पर ही पार्क करें।

10 मई से होगा चारधाम यात्रा का शुभारंभ

प्रदेश में आगामी 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को भक्तों के लिए खोले जायेंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 में को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह अभिजीत मुहूर्त में 7:00 बजे खोले जाएंगे। अक्षय तृतीया तिथि होने के कारण श्री यमुनोत्री धाम के कपाट इसी दिन रोहिणी नक्षत्र में 10:29 पर खुलेंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:25 पर खोले जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं पंच केदारों में से एक तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 10 मई को और पंच बद्री में भविष्य बद्री के कपाट 12 मई को खोले जायेंगे।