रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 34 मिनट पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 54 मिनट पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 1 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 1 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 1 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 1 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 2 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 2 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 3 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 3 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 3 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 4 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 4 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 4 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 4 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 5 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 5 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 5 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 5 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज
राष्ट्रीय

गर्मी की तपन झेल रहे राज्यों को जल्द राहत मिलेगी, मॉनसून देश में समय से पहले दस्तक देगा

नई दिल्ली

गर्मी की तपन झेल रहे राज्यों को जल्द राहत मिल सकती है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस बार मॉनसून जल्द दस्तक दे सकता है। साथ ही भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, अब तक भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD की तरफ से मॉनसून को लेकर पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। स्काईमेट वेदर ने सामान्य मॉनसून की बात कही थी।

कहा जा रहा है कि इंडियन ओशियन डायपोल या IOD और ला नीना की स्थिति जल्दी मॉनसून की वजह हो सकती है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ये घटनाएं देश में मजबूत मॉनसून का आधार भी तैयार कर रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जानकार संभावनाएं जता रहे हैं कि मॉनसून सामान्य समय से पहले दस्तक दे सकता है।

ला नीना और IOD के साथ आने को अनोखी मौसमी घटना माना जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये दक्षिण पश्चिम मॉनसून पर खासा असर डालेंगी। कई मौसम मॉडल हिंद महासागर में अच्छे IOD चरण के संकेत दे रहे हैं, जो प्रशांत क्षेत्र में ला नीना के साथ हो रहा है। संकेत मिल रहे हैं कि ये फैक्टर मॉनसून की स्थिति को इस स्तर तक बढ़ा सकते हैं, जो आमतौर पर जुलाई से सितंबर के बीच देखी जाती हैं।

ला नीना की स्थिति और IOD के अवलोकन से संकेत मिल रहे हैं कि मॉनसून का ऐसा क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जहां दो प्रचलित प्रवाह मिलते हैं। इसके चलते अरब सागर से एक प्रतिक्रिया होती है, जिससे ऊपर की ओर गति होती है और यह मॉनसून सिस्टम की मदद करती है। इसकी वजह से पूरे मौसम में ज्यादा बारिश होने की संभावनाएं बनती हैं।

भारत में इस साल मानसून के सामान्य रहने की संभावना: स्काईमेट
पीटीआई भाषा के अनुसार, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार को कहा कि भारत में इस साल मानसून के सामान्य रहने की संभावना है और मौसम के उत्तरार्ध में अधिक बारिश का पूर्वानुमान है। IMD के वैज्ञानिकों ने भी इस साल अनुकूल मानसून रहने के शुरुआती संकेतों का पता लगाया है, जिसमें अल नीनो की स्थिति कम हो रही है और यूरेशिया में बर्फ का आवरण कम हो गया है। मौसम कार्यालय इस महीने के अंत में मानसून का पूर्वानुमान जारी करेगा।

स्काईमेट ने कहा कि आगामी मानसून के 'सामान्य' रहने की उम्मीद है, जो जून से सितंबर तक चार महीनों के लिए 868.6 मिमी की लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 102 प्रतिशत (5 प्रतिशत की त्रुटि) रह सकता है। एलपीए के 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत के बीच वर्षा को सामान्य माना जाता है।

स्काईमेट को दक्षिण, पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में पर्याप्त अच्छी बारिश की उम्मीद है। इसके अनुसार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्य मानसून वर्षा आधारित क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा होगी। हालांकि, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्वी राज्यों में जुलाई और अगस्त के चरम मानसून महीनों के दौरान कम वर्षा होने का अनुमान है।