रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 1 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 1 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 1 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 1 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 2 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 3 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 3 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 3 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 4 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 4 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 4 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 4 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 4 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 4 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 5 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 5 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 5 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 5 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 5 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान
राष्ट्रीय

वाघा बॉर्डर परेड में घट रहे पाकिस्तानी दर्शक, भारतीयों के आंकड़े में इजाफा

वाघा बॉर्डर
 भारत-पाकिस्तान वाघा बॉर्डर! नाम सुनते ही लोगों के जेहन में भारत की तरफ से BSF और पाकिस्तान की तरफ से रेंजर्स जवानों की जोशीली परेड का दृश्य तैरने लगता है। बॉर्डर पर हर शाम होने वाली इस बीटिंग-द-रिट्रीट बॉर्डर सेरेमनी में जहां भारत की तरफ से भारत माता की जय… हिंदुस्तान जिंदाबाद… वंदे मातरम के नारे लगते हैं तो पाकिस्तान की तरफ से पाकिस्तान जिंदाबाद की नारेबाजी होती है। हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से जोश में पिछले कुछ समय से गिरावट देखी जा रही है। हाल यह हो रहा है कि कई बार तो परेड के दौरान पाकिस्तान की तरफ से नारे लगाने वालों के लाले पड़ जा रहे हैं, जबकि भारत की तरफ लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
 

वाघा बॉर्डर पर बढ़ाना पड़ा बैठने का इंतजाम
BSF के अधिकारियों का कहना है कि वाघा बॉर्डर पर परेड देखने के लिए कुछ समय पहले तक जगह कम पड़ती जा रही थी। तब यहां परेड देखने आने वालों के लिए सिटिंग कपैसिटी बढ़ानी पड़ी। मौजूदा समय में करीब 17 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। भारतीयों में देशभक्ति का जोश इस कदर बढ़ता जा रहा है कि हर दिन यहां दर्शकों के बैठने की यह क्षमता फुल ही नहीं बल्कि 20 से 21 हजार दर्शकों तक भी पहुंच जाती है। पाकिस्तान की तरफ पहले से ही सिटिंग कैपेसिटी कम है। अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से करीब 6 हजार लोग ही बैठ सकते हैं, उसमें भी अब अक्सर आधी से ज्यादा खाली रहती है।

पाकिस्तान का हाल उलट, आधी खाली रहती हैं सीटें
अधिकारियों ने कहा कि एक समय था जब भारत और पाकिस्तान की तरफ से लगभग बराबर लोग आते थे। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होती थी। अब भारत की तरफ से तो लोग बढ़ते ही जा रहे हैं, मगर पाकिस्तान की तरफ से कई बार 500 और इससे भी काफी कम पाकिस्तानी परेड देखने आ रहे हैं। हमें भी यह थोड़ा अजीब लगता है लेकिन इसमें हम कुछ नहीं कर सकते क्योंकि यह पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का अंदरूनी मामला है।

भारत की तरफ से हर बार कुछ नया
भारत की तरफ से इस परेड में हर बार कुछ ना कुछ नया किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से BSF महिलाओं की BOLDS राइफल टीम यहां अपने करतब दिखाती है। महिला जवान राइफलों को अपनी उंगलियों पर नचाती हुई परेड करती हैं। यह टीम 26 जनवरी और 15 अगस्त समेत कुछ अन्य खास मौकों पर राइफलों के साथ यह हैरतअंगेज करतब करती है। परेड का समय भी सर्दियों और गर्मियों के हिसाब से ऊपर-नीचे होता रहता है। अब गर्मियों में परेड शुरू होने का समय शाम 5:30 बजे से कर दिया गया है। सर्दियों में यह टाइमिंग 4:30 और 5:00 बजे की थी।