रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 52 मिनट पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 1 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 1 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 1 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 2 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 3 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 3 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 3 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 3 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 4 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 4 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 4 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 4 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 4 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 4 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 5 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 5 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 5 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 5 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान
राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना का फ्यूचर प्लान जाने, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक… क्या है

मुंबई

भारत की नजर सिर्फ चीन और पाकिस्तान से सुरक्षा पर नहीं है. भारतीय नौसेना (Indian Navy) लगातार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तेजी से अपनी धमक जमा रही है. इसकी तारीफ पूरी दुनिया कर रही है. नवंबर 2023 से अब तक भारतीय नौसेना ने 110 लोगों को समंदर में लुटेरों या किसी भी तरह की मुसीबत से बचाया है.

इतिहास से पहले नौसेना की भविष्य की तैयारियों के बारे में जानते हैं…

आईएनएस जटायु (INS Jatayu) नौसैनिक बेस को जानबूझकर लक्षद्वीप के मिनिकॉय आइलैंड पर बनाया गया. यहां पर एयरस्ट्रिप की प्लानिंग है. यहां पर चौबीसों घंटे काम करने वाला हेलिकॉप्टर हैंगर शुरू होने वाला है. वायुसेना को यहां पर अपना राडार स्टेशन बनाने के लिए जमीन मिल गई है. कवरत्ती आईलैंड पर दूसरा नौसैनिक बेस आईएनएस द्वीपरक्षक भी है. जो नौसेना को ताकत प्रदान करता है.

इसके अलावा INAS-334 सीहॉक हेलिकॉप्टर्स का पहला स्क्वॉड्रन बनाया गया. इसमें अमेरिका से आए MH-60R रोमियो हेलिकॉप्टर शामिल हैं. अब तक 24 में से छह हेलिकॉप्टर आए हैं. यह एक बेहतरीन एंटी-सबमरीन वॉरफेयर हेलिकॉप्टर है. इसके अलावा कलवारी क्लास सबमरीन कैंपबेल खाड़ी में मौजूद है.

ये जगह ऐसी है जहां पर चीन के लिए जहाज आते जाते हैं. नौसेना ने पहली बार एकसाथ 11 पनडुब्बियों, 35 युद्धपोत और पांच एयरक्राफ्ट को तैनात किया था. अरब सागर में एकसाथ 8 सबमरीन ने भाग लिया. दोनों विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य ने एकसाथ युद्धाभ्यास में भाग लिया.

नौसेना के लिए 200 से ज्यादा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलें की खरीद के लिए 19 हजार करोड़ की डील हुई. चार सर्वे वेसल में से पहले आईएनएस संध्यक को सेना में शामिल किया गया. आईएनएस करवर और आईएनएस कदम्ब पर नया इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है.

नवंबर से अब तक नौसेना ने क्या-क्या किया?  

Indian Navy ने नवंबर से अब तक अरब सागर और अदन की खाड़ी में क्या-क्या किया…

14 दिसंबर 2023… एमवी रुएन की हाईजैकिंग हुई, नौसेना ने हाईजैकर्स को भगाया. नाविकों को बचाया.
23 दिसंबर 2023... एमवी चेम प्लूटो पर ड्रोन अटैक हुआ. नौसेना ने तुरंत एक्शन लिया.
04 जनवरी 2024... एमवी लीला नॉरफोल्क की हाईजैकिंग रोकी.
17 जनवरी 2024… एमवी जेनको पिकार्डी पर ड्रोन/मिसाइल हमले के बाद तुरंत एक्शन.
26 जनवरी 2024... एमवी मार्लिन लुआंडा पर मिसाइल अटैक. तुरंत एक्शन.
27/29 जनवरी 2024... एसएलएफवी लोरेंजा पुथा की हाईजैकिंग रोकी
28/29 जनवरी 2024… एफवी इमान और एल नईमी की हाईजैकिंग को रोका.
29 जनवरी 2024… एफवी ओमारी की हाईजैकिंग रोकी.
22 फरवरी 2024… एमवी आईलैंडर पर मिसाइल अटैक, तुरंत एक्शन.
04 मार्च 2024... एमवी एमएससी स्काई-2 पर मिसाइल अटैक, तुरंत एक्शन.
06 मार्च 2024... एमवी ट्रू कॉन्फिडेंस पर मिसाइल अटैक, तुरंत एक्शन.
29 मार्च 2024… अल-कंबर जहाज से सभी क्रू छुड़ाए गए. 9 लुटेरे गिरफ्तार.

45 भारतीय और 65 विदेशी नागरिकों को बचाया

जिसमें 45 भारतीय और 65 विदेश नागरिक हैं. ये सारी गतिविधियां अदन की खाड़ी और अरब सागर में की गईं. इन दोनों जगहों पर नौसेना अब तक 21 जंगी जहाज तैनात किए. 100 से ज्यादा दिनों में नौसेना ने हाईजैकिंग के 19 मामले सुलटाए. लोगों को बचाया. समुद्री लुटेरों को पकड़ा.

कौन-कौन से युद्धपोत रहे इस दौरान तैनात?

आईएनएस चेन्नई, आईएनएस कोलकाता, आईएनएस सुमेधा, आईएनएस विशाखापत्तनम, आईएनएस तरकश, आईएनएस सुमित्रा, आईएनएस शारदा और आईएनएस सुभद्रा समेत कुल 21 जंगी जहाज तैनात रहे. इनमें से 10 में इंटिग्रल हेलिकॉप्टर सुविधा मौजूद थी. वायुसेना के सी-17 विमान से नौसेना के कमांडो को एयरड्रॉप किया गया. इसके बाद समंदर में ऑपरेशन के बीच उन्हें बोट से मिशन पर भेजा गया.