रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 1 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 2 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 2 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 3 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 3 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 3 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 3 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 4 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 4 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 4 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 4 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 5 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 5 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 6 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 6 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 16 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश
राष्ट्रीय

भारतीय रेलवे ने गर्मी के मौसम में भीड़ को कम करने के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की

नई दिल्ली
भारतीय रेलवे ने गर्मी के मौसम में भीड़ को कम करने के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। गर्मियों के दिनों में हजारों लोग अपने घर से छुट्टियां मनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाते हैं। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर कई समर स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। इन समर स्पेशल ट्रेनों में चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल सेक्टर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। इन स्पेशल ट्रेनों के समय और स्टेशनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एनटीईस एप (NTES) का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई-करीमनगर के बीच 16 अतिरिक्त वीकली समर स्पेशल विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित करने की घोषणा की है। इस समर स्पेशल ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग 8 अप्रैल, 2024 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट – www.irctc.co.in पर शुरू हुई।

मध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेन
मध्य रेलवे मुंबई-वाराणसी, मुंबई-दानापुर, मुंबई-समस्तीपुर, मुंबई-प्रयागराज और मुंबई-गोरखपुर के बीच 156 समर स्पेशल विशेष ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा ट्रेन नंबर 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी वीकली स्पेशल ट्रेन 26 यात्राएं करेगी। ट्रेन नंबर 01409/01410 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)- दानापुर बाई-वीकली स्पेशल 52 यात्राएं करेगी। ट्रेन नंबर 01045/01046 एलटीटी-प्रयागराज सुपरफास्ट एसी वीकली स्पेशल, ट्रेन नंबर 01043/01044 एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल और ट्रेन नंबर 01123/01124 एलटीटी- गोरखपुर वीकली स्पेशल गर्मी के मौसम में 26 यात्राएं करेंगी।

पूर्वी रेलवे की समर स्पेशल ट्रेन
अन्य स्पेशल ट्रेनों की बात करें तो पूर्वी रेलवे सियालदह-जगी रोड के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन नंबर 03105 सियालदह-जगी रोड ट्रेन 12 अप्रैल, 2024 से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वापसी के दौरान ट्रेन नंबर 03106 जगी रोड से सियालदह के बीच 13 अप्रैल, 2024 से 29 जून, 2024 तक अपनी सेवाएं जारी रखेगी।