रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 1 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 2 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 2 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 3 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 3 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 3 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 3 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 3 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 3 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 4 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 4 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 4 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 5 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 6 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 6 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 16 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश
राष्ट्रीय

मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये ‘मोदी की गारंटी' है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये आम चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का चुनाव है। वे करौली में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने युवाओं की नौकरी में भी लूट के मौके तलाशे हैं और यहां राजस्थान में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ‘पेपर लीक' उद्योग खड़ा हो गया।

भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी ने आपको गारंटी दी थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आएगी और पेपर लीक माफिया जेल के भीतर दिखाई देंगे। आज मोदी की गारंटी पूरी हुई कि नहीं? आज राजस्थान ही नहीं पूरे देश में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है।'' उन्होंने कहा,‘‘इसलिए ‘इंडी' गठबंधन के लोग मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। देश में क्या चल रहा है… एक तरफ मोदी है जो कहता है भ्रष्टाचार हटाओ। दूसरी तरफ वे लोग हैं जो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। ये सारे लोग जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए निकले हैं वे कान खोलकर सुन लें, मोदी को कितनी भी धमकियां दें… भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है।''

25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला
उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि गत दस साल में भाजपा ने उन समस्याओं के समाधान निकाले जिन समस्याओं के समक्ष कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए थे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा देती रही, लेकिन मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का काम किया। उन्होंने कहा कि इसी कांग्रेस ने तमिलनाडु के पास स्थित भारत के कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका को दे दिया था, लेकिन इस देश विरोधी कुकृत्य को कांग्रेस बेशर्मी से जायज ठहरा रही है।
 
राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का ना सिर्फ इतिहास खतरनाक है, बल्कि कांग्रेस के इरादे भी खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी कांग्रेस जनता की मजबूरियों में मुनाफा खोजती है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीट (गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर) के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण में 13 सीट (टोंक, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़) के लिए 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा।