बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 30 मिनट पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 45 मिनट पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 45 मिनट पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 45 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 45 मिनट पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 1 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 1 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 2 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 2 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 2 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 3 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 3 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 3 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 3 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 4 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 4 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 4 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 4 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
स्वास्थ्य

गर्भावस्था में एनीमिया समस्या के कारण: महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

एनीमिया के बड़े कारण

एक आम इंसान में एनीमिया होने की कई वजह होती हैं। लेकिन हम यहां बात कर रहे हैं गर्भवती महिलाओं की तो उनमें एनीमिया होने के कुछ बड़े कारण होते हैं। इस बारे में चिकित्सक बताते हैं कि एनीमिया तब होता है जब शरीर में लाल रक्त कणिकाएं कम हो जाती हैं। ये कणिकाएं ही शरीर को ऑक्सिजन पहुंचाने का काम करती हैं।

प्रेगनेंसी में चाहिए ज्यादा पोषण

ऑक्सिजन हमारे शरीर को एनर्जी देता है। गर्भवती होने पर शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है ताकि बच्चे को भी पोषण मिल सके। वहीं शुरू से हमें बड़े-बुजुर्ग बताते रहे हैं कि गर्भवती महिलाओं को पोषण की जरूरत होती है और उन्हें सही तरह से डायट लेनी चाहिए। चिकित्सक बताते हैं कि अगर आप प्रोपर डाइट नहीं लेती हैं, तो आपको एनीमिया हो सकता है। लेकिन यहां हम आपको ये भी बता रहे हैं कि गर्भवती महिलाओं में मुख्य तीन कारण हैं, जिस वजह से ये समस्या उन्हें हो सकती है।

आयरन की कमी से एनीमिया

गुरुग्राम स्थित सीनियर कंसल्टेंट एंड डायरेक्टर (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) डॉ. रणदीप सिंह बताते हैं, प्रेग्नेंट महिलाओं में एनीमिया होने का सबसे पहला कारण आयरन की कमी है। प्रेग्नेंट महिलाओं में बच्चों को ऑक्सिजन की आपूर्ति करने के लिए अधिक रक्त बनाने के लिए आयरन का उपयोग होता है। अगर गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त आयरन भंडार आपके पास नहीं है तब आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है।

फोलेट की कमी

दूसरी वजह फोलेट है जो एक विटामिन है यह हरी पत्तेदार सब्जियां से प्राकृतिक रूप में मिलता है। ‌गर्भवती महिलाओं के शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं सहित कई नई कोशिकाओं के उत्पादन करने के लिए फोलेट की आवश्यकता होती है, परंतु गर्भवती महिलाएं यदि इसमें लापरवाही करती हैं तब एनीमिया होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए गर्भवती के समय उन्हें अपने खान-पान पर बहुत ही ध्यान देने की आवश्यकता है।

महिलाओं में एनीमिया के कारण

गर्भवती होने में कम अंतराल, जुड़वां बच्चे, बार-बार होने वाली मॉर्निंग सिकनेस या ज्यादा मात्रा में होने वाला मासिक स्राव एनीमिया का खतरा बढ़ा देते हैं।

हीमोग्लोबिन की कमी

इस बारे में दिल्ली स्थित धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रोग्राम डायरेक्ट (ब्लड एंड मैरो ट्रांसप्लांटेशन) और सीनियर कंसल्टेंट (हेमेटोलॉजी) डॉ. सरिता रानी जैसवाल बताती हैं, गर्भवती महिला यदि एनीमिया से पीड़ित है तब उस महिला के रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाता है, क्योंकि ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है। जिसकी वजह से पूरे शरीर में ऑक्सिजन ठीक से नहीं पहुंच पाता। इस दौरान कुछ लक्षण भी दिखाई देते हैं।

एनीमिया के लक्षण

डॉ. सरिता के मुताबिक इसमें थकान, कमजोरी या ऊर्जा में कमी, चक्कर आना, सिर दर्द होना, सांस लेने में कष्ट होना, चिड़चिड़ापन, टांगों में ऐंठन, बाल झड़ना, भूख कम होना जैसी समस्याएं होने लगती हैं, इसलिए शरीर को आयरन की अत्यंत आवश्यकता होती है। हालांकि शरीर पहले यह निर्धारित करता है की बच्चों को उसके हिस्से का आयरन भरपूर मात्रा में मिले।

आयरन की कमी का प्रभाव

आयरन कम मिलने से बच्चों के मस्तिष्क पर भी प्रभाव पड़ता है, क्योंकि बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए आयरन बहुत आवश्यक है। इसलिए एनीमिया से बचने के लिए महिलाओं को अपने खान-पान में प्रोटीन, विटामिन के साथ-साथ आयरन पर भी बहुत ही ध्यान देने की आवश्यकता है।