शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 1 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 1 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 1 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 1 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 2 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 2 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 2 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 2 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 2 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 2 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा 2 घंटे पहले ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा 3 घंटे पहले Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 3 घंटे पहले ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 3 घंटे पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
राजनीति

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने INDIA गठबंधन पर किया कटाक्ष, देश की जनता ‘मोये-मोये’ कर देगी

नई दिल्ली
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को INDIA गठबंधन पर बड़े ही रोचक अंदाज में कटाक्ष किया। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन लोकसभा चुनाव में NDA (राजग) या भाजपा का सामना नहीं कर सकता। देश की जनता 'मोये-मोये' कर देगी। रक्षामंत्री ने ये बात गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के प्रचार के दौरान कही। सभा में उन्होंने कहा, 'भाजपा से लड़ने व उसे हराने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आए हैं। हालांकि, आप सभी देख सकते हैं कि यह स्वार्थी विपक्षी नेताओं का स्वार्थी गठबंधन है। लेकिन वे एकजुट होकर भी NDA का सामना नहीं कर सकते। इस देश की जनता इसका भी मोये-मोये कर देगी।' मोये-मोये एक मीम है, जिसे आमतौर पर किसी दुखी स्थिति के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यहां मोये-मोये से राजनाथ सिंह का मतलब यह है कि चुनाव में जनता विपक्ष को करारी शिकस्त देगी और चुनाव परिणाम विपक्षी दलों को दुखी कर देंगे।

रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि 'आज भारत एक शक्तिशाली देश है। पहले दुनिया हमें गंभीरता से नहीं लेती थी, लेकिन आज हम जहां हैं, वहां पहुंचाने के लिए पीएम मोदी ने चमत्कारिक रूप से काम किया। आज भारत जब किसी वैश्विक मंच पर बोलता है, तो पूरी दुनिया सुनती है। हम सभी को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि कैसे साढ़े चार घंटे तक युद्ध (रूस और यूक्रेन के बीच) को रोका गया ताकि 22,500 भारतीय बच्चों को यूक्रेन से निकाला जा सके, यही आज का भारत है।'

रक्षामंत्री ने कहा, 'साल 2014 में भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। आज भारत 5वें नंबर पर पहुंच गया है। साल 2027 आते आते भारत तीसरे नम्बर होगा। हमारे प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। सारी दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष मानते हैं कि 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी बनने जा रही है। कोरोना के दौरान हमारे देश के वैज्ञानिकों ने इतनी संख्या में वैक्सीन बनाई कि भारतवासियों के साथ-साथ दुनिया के सौ से अधिक देशों को वैक्सीन निर्यात भी की गई। एक समय ऐसा था जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ख़ाली हो गया था। आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 642 बिलियन डालर के स्तर पर है। दिल की बीमारी में पहले बड़ा महँगा इलाज होता था। जो स्टंट पहले एक लाख रुपये में आता था आज साढ़े सात हज़ार में आ रहा है। आज देश में बड़ी संख्या में जन औषधि केंद्र खोले गये हैं जहां गरीबों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

साथ ही उन्होंने कहा, 'भारत में जितने भी धर्मावलम्बी हैं हम सबका सम्मान करते हैं। हमने तीन तलाक की कुप्रथा  को समाप्त किया क्योंकि हम सभी की मां और बहनों का सम्मान करते हैं। हमने देश में नागरिकता कानून को लागू किया है। जिसके माध्यम से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता नहीं जाने वाली। यह कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है।'

वैसे बता दें कि राजनाथ सिंह ने जिस वायरल ट्रेंडे 'मोये-मोये' मीम का इस्तेमाल किया, वह एक सर्बियन गाने से शुरू हुआ, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक, इंस्टाग्राम रील और एक्स  के जरिए बहुत लोकप्रियता हासिल की। 'मोये मोर' बहुत ही हिट गाना है और आधिकारिक रूप से सर्बियाई गायक-गीतकार तेया डोरा द्वारा 'डेजनम' के नाम से जारी किया गया था। गाने के बोल पीड़ा, निराशा और बुरे सपने की ओर इशारा करते हैं। हालांकि भारत में इसका इस्तेमाल कॉमेडी के लिए बनने वाली इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स के साथ होने लगा।