शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 18 मिनट पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 26 मिनट पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 28 मिनट पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 37 मिनट पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 48 मिनट पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 48 मिनट पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 56 मिनट पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 1 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 1 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 1 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 1 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 1 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा 1 घंटे पहले ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा 1 घंटे पहले Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 घंटे पहले ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 2 घंटे पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव 2 घंटे पहले नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी 2 घंटे पहले TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या 2 घंटे पहले दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या
राष्ट्रीय

भारतीय मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए देश के पूर्वोत्तर और उत्तरी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली
भारतीय मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए देश के पूर्वोत्तर और उत्तरी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर हिस्सों में चक्रवाती तूफान के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मौसम की मार रविवार को तब पड़ी जब चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चार लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। मौसम की गंभीर स्थिति का असर असम पर भी पड़ा है। यहां भारी बारिश के कारण गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा ढह गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने अपने बुलेटिन में जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वी एमपी, महाराष्ट्र में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। यहां कुछ स्थानों पर बहुत बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में येलो अलर्ट
असम और मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 1 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में भी बहुत बारिश हो सकती है। गुवाहाटी में आईएमडी के स्थानीय मौसम केंद्र (आरएमसी) ने एक विशेष बुलेटिन में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के लिए रविवार के वास्ते ‘अलर्ट’ जारी किया है। आरएमसी ने कहा कि राज्यों में बिजली गरजने, भारी से बहुत भारी बारिश होने और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं बहने का अनुमान है। आरएमसी ने अगले चार दिन के लिए इन राज्यों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

बंगाल में तूफान के चलते 4 की मौत
उधर, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कुछ हिस्सों में रविवार को ‘अचानक’ आए चक्रवाती तूफान के कारण चार लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय शहर के अधिकांश हिस्सों और पड़ोसी मैनागुड़ी के कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं बहने से कई झोपड़ियां और मकान क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। तूफान की वजह से राजारहाट, बार्निश, बकाली, जोरपाकड़ी, माधबडांगा और सप्तीबारी सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं एवं कई एकड़ क्षेत्र में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, मौसम विभाग ने एमपी, विदर्भ , कर्नाटक के अलग अलग इलाकों में 2 से 4 तक उष्ण लहर की संभावना जताई है। रायलसीमा में 4 अप्रैल तक और तेलंगाना में 2 अप्रैल तक उष्ण लहर बनी रहेगी।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत से 27 प्रतिशत के बीच रही। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) बहने का अनुमान है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मार्च माह में अधिकतम तापमान 2023 में 34.3 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।