शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 44 मिनट पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 52 मिनट पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 54 मिनट पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 1 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 1 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 1 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 1 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 1 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 1 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 1 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 1 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा 1 घंटे पहले ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा 2 घंटे पहले Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 2 घंटे पहले ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 2 घंटे पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव 3 घंटे पहले नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी 3 घंटे पहले TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या 3 घंटे पहले दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या
राजनीति

पीलीभीत के लिए BJP की खास रणनीति, दो अप्रैल को शहर के रामा इंटर कालेज मैदान पर सीएम योगी करेंगे संबोधित

पीलीभीत
भारतीय जनता पार्टी  ने पीलीभीत लोकसभा सीट पर टिकट ही नहीं बदला है, बल्कि चुनाव रणनीति को भी बदलकर रख दिया है। गांधी परिवार की परपंरागत समझी जाने वाली पीलीभीत लोकसभा सीट अब भाजपा संगठन के लिए बेहद प्रतिष्ठापूर्ण बन गई है। यही वजह है कि भाजपा ने तराई की चुनावी रणभूमि पर अपने बड़े स्टार प्रचारकों को उतारने की रणनीति बनाई है। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। जिसके बाद भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं भाजपा कर्यकर्ताओं में भी बड़े नेताओं के आगमन को लेकर बेहद उत्साह है।

इस सीट पर गांधी परिवार का रहा है वर्चस्व
पीलीभीत लोकसभा सीट  से पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद मेनका गांधी छह बार तथा उनके पुत्र सांसद वरुण गांधी दो बार सांसद चुने गए हैं। मसलन साढ़े तीन दशक से गांधी परिवार का ही वर्चस्व रहा है। यही वजह है कि पीलीभीत लोकसभा सीट को गांधी परिवार की परपंरागत सीट माना जाता रहा है। लेकिन इस बार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा संगठन ने बदला चुनावी रणनीति
यह भी सच है कि जब तक गांधी परिवार पीलीभीत संसदीय सीट से चुनाव लड़ा है, लेकिन कोई भी बड़े नेता की यहां सभा आयोजित नहीं की गई। वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का कोई बड़ा नेता इस क्षेत्र में नहीं आया था। लेकिन इस बार टिकट बदलने के साथ ही भाजपा संगठन ने चुनावी रणनीति को भी बदल दिया है। भाजपा उम्मीदवार की घोषणा के बाद से कई कैबिनेट मंत्री दौरा कर चुके हैं। अब भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां आने का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।

नौ अप्रैल को पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को पीलीभीत शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छह अप्रैल को पूरनपुर नगर में स्थित रामलीला मैदान पर चुनाव रैली संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो अप्रैल को शहर के रामा इंटर कालेज मैदान पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम पूर्व में ही जारी हो चुका है। अब प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री की सभाओं की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

 
बड़े नेताओं की सभा का साक्षी ड्रमंड मैदान
पीलीभीत शहर के बीच टनकपुर हाईवे स्थित ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज का मैदान पहले भी कई बड़े राजनेताओं की सभा का साक्षी रहा है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व में ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

दोबारा भी आ सकते हैं सीएम योगी
पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो अप्रैल को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन संबोधित करेंगे। भाजपा के स्थानीय संगठन ने जनपद के बीसलपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा कराने के लिए प्रदेश नेतृत्व से मांग की है। लखनऊ से सूचना मिलने का इंतजार किया जा रहा है।