गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 43 मिनट पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 58 मिनट पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 58 मिनट पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 1 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 1 घंटे पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष 1 घंटे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी 1 घंटे पहले मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 1 घंटे पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 2 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 2 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 2 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 3 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 4 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 4 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 4 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 4 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 5 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित…
राजनीति

शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

मुंबई

पूर्व सांसद और मशहूर फिल्म स्टार गोविंदा एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गये हैं। गोविंदा को मुंबई-उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना यूबीटी के अमोल कीर्तिकर के मुकाबले मैदान में उतारा जा सकता है। 2004 के लोकसभा चुनाव में गोविंदा ने कांग्रेस के बैनर तले मुंबई उत्तर लोकसभा से चुनाव लड़ा था। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम नाईक को हराया। हालांकि, बाद में गोविंदा ने 2009 के लोकसभा चुनाव में चुनाव न लड़ने का फैसला करते हुए कांग्रेस पार्टी और राजनीति से नाता तोड़ लिया।

बीते हफ्ते गोविंदा और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की दूसरी मुलाकात हुई थी, तब से ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी की 'हीरो नंबर वन' अभिनेता एक बार फिर सियासी पारी खेल सकते हैं। बुधवार को शिंदे खेमे के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने लोकप्रिय अभिनेता से उनके आवास पर मुलाकात की। वहीं एनसीपी (शरद पवार) नेता जयंत पाटिल ने गोविंदा से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया।

पाटिल ने कहा, "वह एक लोकप्रिय अभिनेता नहीं हैं। एकनाथ शिंदे को एक ऐसे अभिनेता को लेना चाहिए था जिसकी लोकप्रियता हो। उन्हें एक अच्छे अभिनेता को लेना चाहिए था। मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे फिल्में नहीं देखते हैं। अगर वह फिल्में देख रहे होंगे, तो उन्हें पता चल जाएगा कि कौन बेहतर है अभिनेता।"

महायुति के लिए भी मुश्किल हो रहा सीटों का समीकरण
महाराष्ट्र की सियासत की बात करें तो सीट-बंटवारा महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों के लिए विवाद का मुद्दा रहा है। एकनाथ शिंदे ने अभी तक भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया है। इस बीच, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 17 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) दोनों को नाराज कर दिया है।

एमवीए में नहीं सेट हो पा रहा सीटों का बंटवारा
महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक कांग्रेस, सेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) महाराष्ट्र में 48 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने कहा है कि वह राज्य में 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस मुंबई की छह सीटों में से तीन- उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण मध्य की मांग कर रही है। देखना होगा कि इन पार्टियों की बीच आपसी तालमेल हो पाता है या नहीं। महाराष्ट्र की 48 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।