गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 2 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 2 मिनट पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 2 मिनट पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 2 मिनट पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 17 मिनट पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 1 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 1 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 1 घंटे पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष 1 घंटे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी 1 घंटे पहले मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 1 घंटे पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 2 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 2 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 2 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 3 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 3 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी
राजनीति

भाजपा ने सातवीं लिस्ट जारी कर दी, अमरावती से नवनीत राणा तो चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को टिकट

नई दिल्ली
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट  में दो उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इसमें महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा ने नवनीत राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे वर्तमान में इसी सीट से सांसद हैं। वहीं, कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से भाजपा ने गोविंद करजोल को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने जिन दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है, वे सुरक्षित सीटें हैं। बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में चार निर्दलीय जीतकर संसद पहुंचे थे। इनमें से एक नवनीत राणा भी थीं। महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय उतरीं नवनीत राणा 36,951 वोटों से चुनाव जीती थीं।

पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं नवनीत
नवनीत राणा का नाम नवनीत कौर है। शादी के बाद से उन्होंने अपने नाम के आगे राणा जोड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, नवनीत कौर और रवि राणी की मुलाकात योग गुरु रामदेव बाबा के आश्रम में हुई थी और इसके बाद उन्होंने साल 2011 में एक सामूहिक विवाह मंडप में रवि राणा से शादी कर ली। सांसद नवनीत का जन्म मुंबई के पंजाबी परिवार में हुआ है और उनके पिता आर्मी में थे।

रह चुकी हैं अभिनेत्री और मॉडल
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाली अमरावती सांसद नवनीत राणा राजनीति में आने से पहले अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही थीं। उन्होंने 12 वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक वह, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म 'दर्शन' से नवनीत ने अभिनय में अपना डेब्यू किया था।

2019 में जीता था चुनाव
नवनीत राणा ने शादी के बाद ही राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शादी के तीन साल बाद 2014 में लोक सभा चुना में एनसीपी के टिकट से चुनाव लड़ा था, हालांकि वह जीत नहीं पाईं, लेकिन इसके बाद नवनीत ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर अमरावती से सांसद बनीं।

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छठी सूची जारी की थी। इसमें तीन उम्मीदवारों का एलान किया गया था। सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया था। राजस्थान की करौली-धौलपुर (अजा) लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव और दौसा से कन्हैया लाल मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया। इसके अलावा इनर मणिपुर लेाकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह पर दांव लगाया गया।इससे पहले आज भाजपा की एक बड़ी बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष मौजूद हैं।