गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 38 मिनट पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 53 मिनट पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 53 मिनट पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 1 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 1 घंटे पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष 1 घंटे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी 1 घंटे पहले मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 1 घंटे पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 2 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 2 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 2 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 3 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 3 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 4 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 4 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 4 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 5 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित…
राजनीति

पंजाब में भाजपा को गठबंधन के लिए कोई सहयोगी नहीं मिला, अब भाजपा ने सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ने का किया ऐलान

पंजाब
पंजाब में भाजपा को गठबंधन के लिए कोई सहयोगी नहीं मिल पाया है। अब तक भाजपा की ओर से अकाली दल को साथ लाने की कोशिश हो रही थी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई। अब भाजपा ने सभी 13 लोकसभा सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया है। भाजपा के पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को वीडियो संदेश जारी कर इसका ऐलान किया। जाखड़ ने कहा, 'भाजपा पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का फीडबैक लेने के बाद यह फैसला लिया है।'

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब के हित के लिए अथक प्रयास किए हैं और उसके काम किसी से भी छिपे नहीं हैं। ओडिशा के बाद यह दूसरा राज्य है, जहां भाजपा का गठबंधन नहीं हो सका है। इससे पहले ओडिशा में बीजेडी को साथ लाने की कोशिश हुई थी, जिस पर सफलता नहीं मिल पाई। अब वहां भी भाजपा ने राज्य की सभी 21 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारने का ऐलान किया है। भाजपा से पहले ही शुक्रवार को अकाली दल ने भी अकेले लड़ने का संकेत दिया था। शुक्रवार को अकाली दल की कोर कमेटी की मीटिंग थी, जिसमें अकेले लड़ने पर ही सहमति बनी।

माना जा रहा है कि किसान आंदोलन के चलते पंजाब में एक माहौल बना हुआ है। ऐसे में अकाली दल भाजपा के साथ आने के पक्ष में नहीं है। इसके अलावा दोनों दलों के बीच अब वैचारिक खाई भी बढ़ रही है। एक तरफ अकाली दल सिख समुदाय के लोगों को लुभाने की कोशिश में है। उसका बड़ा आधार भी पंथिक सिख ही रहे हैं। अकाली दल से अलग भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा पर अडिग रही है। बीते कुछ सालों में पंजाब में किसान आंदोलन मुखर हुआ है। उस पर खालिस्तानी समर्थन के आरोप भी लगे हैं और इसके चलते भाजपा को लेकर एक वर्ग का गुस्सा भी बढ़ा है। अकाली दल को लगता है कि ऐसी स्थिति में भाजपा के साथ जाने से उससे पंथिक सिख नाराज हो सकते हैं। वहीं भाजपा का ध्यान हिंदू वोटों पर है। खासतौर पर लुधियाना, जालंधर, गुरदासपुर और अमृतसर जैसे शहरों में भाजपा अपने लिए अकेले ही संभावनाएं देखती है।

अकाली दल ने जो प्रस्ताव पारित किया है, उसमें भी मांग उठाई गई है कि सभी सिख बंदियों को रिहा किया जाए, जिनकी सजा पूरी हो गई है। इसके अलावा किसानों से किए वादों को सरकार पूरा करे। सुखबीर बादल की पार्टी ने कहा, 'हमारी पार्टी हमेशा राजनीति से ऊपर सिद्धांतों को रखती है। हम अपनी भूमिका से कभी भटकेंगे नहीं। खालसा पंथ, सभी अल्पसंख्यकों और पंजाबियों के लिए हम संघर्ष करते रहेंगे।' दोनों ही दल मान रहे हैं कि अकेले लड़ने में भी उनका कोई घाटा नहीं है। इस तरह पंजाब में आप, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होगा।