गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 3 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 4 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 4 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 4 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 4 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 4 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 4 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 5 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 5 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 6 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 6 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 6 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 6 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 7 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 7 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 7 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 7 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 7 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 7 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
राष्ट्रीय

इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम की घोषणा के बाद 60 कंपनीयों का हुआ निर्माण, 250 करोड़ का दिया दान

नई दिल्ली
चुनावी दलों को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चंदा देने का मामला आजकल सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों की लिस्ट चुनाव आयोग को दी है। इलेक्टोरल बॉन्ड की शुरुआत 2017 में हुई थी। लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड योजना की घोषणा के बाद बनी 60 से अधिक कंपनियों ने बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों को करीब 250 करोड़ रुपये दिए। इसमें से 100 करोड़ रुपये से अधिक यानी करीब 40% बीजेपी को दिए गए। तेलंगाना की पार्टी बीआरएस को करीब 61 करोड़ रुपये मिले। बीजेपी और बीआरएस ने मिलकर इन कंपनियों से मिले 162.2 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड भुनाए। यह राशि इन कंपनियों द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में दी गई कुल रकम का करीब 65% से अधिक है।

इन कंपनियों से सबसे ज्यादा चंदा लेने वाली पार्टियों की लिस्ट में कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। उसने 32 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड भुनाए। टीडीपी और तृणमूल चौथे और पांचवें स्थान पर रही। इनमें से प्रत्येक को लगभग 13 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड मिले। इनके अलावा, आरजेडी, डीएमके, शिवसेना और बीजेडी को भी इन कंपनियों से 5 करोड़ रुपये या उससे अधिक मूल्य के बॉन्ड मिले। इस योजना की घोषणा पहली बार 2017-18 के बजट भाषण में की गई थी। लेकिन पहले बॉन्ड मार्च 2018 में जारी किए गए थे। साल 2017 से पहले, कंपनी अधिनियम, 2013 एक कंपनी को पिछले तीन वर्षों के औसत लाभ का केवल 7.5% तक दान करने की अनुमति देता था। इस मानदंड के अनुसार, 2017 के बाद से बनी कई कंपनियां राजनीतिक चंदे के लिए पात्र नहीं होतीं। सरकार ने कंपनियों पर यह प्रतिबंध हटाने के लिए कानून में संशोधन किया।

नियम में बदलाव

तीन वर्षों के औसत लाभ के 7.5% की सीमा हटाए जाने के साथ, कुछ कंपनियों ने अपने लाभ का एक बड़ा हिस्सा या लाभ से भी अधिक दान किया। यहां तक कि कुछ घाटे में चल रही कुछ कंपनियों ने भी चुनावी बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक दलों को चंदा दिया। अब कंपनियां उसी साल दान दे सकती है जिस साल उनकी स्थापना हुई है। पहले यह संभव नहीं था। उदाहरण के लिए Tsharks Overseas Education Consultants और Tsharks Infra Developers Private Limited ने BRS को 4 करोड़ रुपये और 3.5 करोड़ रुपये का दान दिया। इन कंपनियों को स्थापान 2023 में हुई थी। इसी तरह, 2018 में बनी HH Iron and Steel Private Limited ने 2019-20 और 2021-22 के बीच तीन वर्षों में 5.6 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, लेकिन बीजेपी को 15 करोड़ रुपये और बीजेडी को 5 करोड़ रुपये का दान दिया।

कुल मिलाकर नई कंपनियों में से छह ने चुनावी बॉन्ड के जरिए 10 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा दिया। इनमें से LCC Projects Private Limited ने सबसे अधिक 31.5 करोड़ रुपये का चंदा दिया। 2017 में बनी इस कंपनी ने पूरा चंदा बीजेपी को दिया। इसी तरह अपर्णा फार्म्स एंड एस्टेट्स एलएलपी ने 30 करोड़ रुपये का चंदा दिया। 2020 में बनी इस कंपनी ने कांग्रेस और बीआरएस को 15-15 करोड़ रुपये दिए। अस्कस लॉजिस्टिक्स और HH आयरन एंड स्टील ने 20 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया है। 2018 में बनी टीवीएस मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 16 करोड़ रुपये का दान दिया जो पूरी तरह बीजेपी की झोली में गया।