गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 1 मिनट पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 2 मिनट पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 3 मिनट पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 4 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 8 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 8 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 8 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 8 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 8 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 8 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 9 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 9 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 10 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 10 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 10 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 10 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 11 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 11 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 11 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला
राजनीति

फ्यूचर गेमिंग ने DMK नहीं TMC को दिया सबसे ज्यादा चंदा

नई दिल्ली

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 21 मार्च को घोषणा की कि उसने यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक आईडी सहित इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम के बारे में सभी विवरण भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के साथ साझा कर दिए हैं. यह कार्रवाई इस सप्ताह की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसबीआई को दिए गए एक आदेश के जवाब में थी, जिसमें बैंक को चुनावी बॉन्ड से जुड़ी सभी जान​कारियां बिना शर्त इलेक्शन कमीशन के साथ शेयर करने के लिए कहा गया था.

प्रत्येक चुनावी बॉन्ड में एक विशेष नंबर होता है. यह यूनिक नंबर ही चुनावी बॉन्ड के खरीदार और उसे भुनाने वाली पार्टी के बीच लिंक जोड़ता है. इस साल 14 मार्च को दो सूचियों में खरीदारों और पार्टियों के नाम सार्वजनिक रूप से साझा किए गए थे. यह तीसरी बार है जब एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड का डेटा सार्वजनिक किया है, और आखिरकार बॉन्ड नंबर भी जारी किए हैं, जिससे दान देने वालों और इसे प्राप्त करने वाली पार्टियों का मिलान करना आसान हो गया है.

 चुनावी बॉन्ड के आंकड़ों का विश्लेषण किया, जिसमें पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष 10 दानदाताओं ने कुल 2,123 करोड़ रुपये का दान दिया, जबकि तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष 10 दानदाताओं ने 1,198 करोड़ रुपये और कांग्रेस के शीर्ष 10 दानदाताओं ने 615 करोड़ रुपये का दान दिया.

भाजपा के लिए शीर्ष दानदाताओं में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शामिल हैं, जिसने 584 करोड़ रुपये का दान दिया. क्विक सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड ने 375 करोड़ रुपये का दान दिया. इसके बाद वेदांता लिमिटेड ने 230 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल ने 197 करोड़ रुपये और मदनलाल लिमिटेड ने 176 करोड़ रुपये का दान दिया.

तृणमूल कांग्रेस को सबसे ज्यादा 692 करोड़ रुपये का डोनेशन फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज ने दिया. इसके बाद हल्दिया एनर्जी लिमिटेड 362 करोड़ रुपये, धारीवाल इंफ्रास्ट्रक्चर 90 करोड़ रुपये, एमकेजे एंटरप्राइजेज और एवेज ट्रेडिंग ने 46-46 करोड़ रुपये का दान दिया.

कांग्रेस को एमकेजे एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने सबसे ज्यादा 138 करोड़ रुपये और वेदांता लिमिटेड ने 125 करोड़ रुपये का दान दिया. इसके बाद वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 110 करोड़ रुपये, यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 64 करोड़ रुपये और एवीस ट्रेडिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने 53 करोड़ रुपये का दान दिया. इस बीच, एसबीआई ने कहा कि इस नए डेटा के जारी होने के बाद उसके पास इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम से जुड़ी कोई दूसरी जानकारी नहीं बची है.

सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को अपने एक आदेश में इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को असंवैधानिक करार दिया था. शीर्ष अदालत ने एसबीआई से इस योजना से जुड़ी हर जानकारी भारत के चुनाव आयोग के साथ शेयर करने का निर्देश दिया था. यह जानकारी इस बारे में थी कि बांड कब और किसने खरीदे, उनकी कीमत कितनी थी और उन्हें राजनीतिक दलों ने कब भुनाया. लेकिन बैंक ने शुरुआत में दो बार जारी आंकड़ों में खरीदे गए और भुनाए गए बॉन्डों की यूनिक आईडी का खुलासा नहीं किया था. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ के निर्देश पर एसबीआई ने आज यूनिक बॉन्ड आईडी भी जारी कर दी.