गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 44 मिनट पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 45 मिनट पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 2 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 2 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 2 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 10 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 10 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 10 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 10 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 10 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 10 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 11 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 11 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 11 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 12 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 12 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 12 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 13 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 13 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल
राजनीति

आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए जाने पर बहस तेज, सारी समस्या राहुल के अल्पज्ञान की है : भाजपा

नई दिल्ली
आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए जाने पर बहस तेज हो गई है। इस मामले पर राहुल, सोनिया और मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर खूब हमला बोला तो वहीं अब भाजपा ने भी जवाब दिया है। इस मामले में राहुल गांधी ने कहा था कि देश में अब लोकतंत्र नहीं बचा है। कांग्रेस के खाते बंद हो गए हैं। हम 2 रुपये भी खर्च नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद भी मीडिया, अदालत और संस्थाएं तमाशा देख रही हैं। पूरा ड्रामा हो रहा है। अब इसे लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सारी समस्या राहुल गांधी के अल्पज्ञान की है।  

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, यदि उसे एक लाइन में कहें तो उन्होंने हार की हताशा दिखाई है। कांग्रेस पार्टी सूख कर कांटा हो गई है। अब ये लोग देश के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी का कहना है कि कांग्रेस का खाता बंद होने का मतलब है कि देश का खाता बंद होना। यही वह सोच है, जो मानती थी कि इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा। रविशंकर प्रसाद ने कहा आज ये कह रहे हैं कि कांग्रेस का खाता बंद तो देश का खाता बंद। राहुल गांधी यह ध्यान रखें कि देश और उसका लोकतंत्र आपसे बड़ा है। इस तरह लोकतंत्र को शर्मसार नहीं करना चाहिए।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इनकम टैक्स के सेक्शन 13A के तहत राजनीतिक दलों पर आयकर नहीं लगता। लेकिन पार्टियों को हर साल आईटीआर फाइल करनी होती है। यदि वे रिटर्न फाइल नहीं करते हैं तो फिर यह छूट खत्म हो जाती है। राहुल गांधी को अल्पज्ञान है, उनकी स्टडी हमेशा कमजोर रहती है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 6 जुलाई, 2021 को आयकर विभाग ने कांग्रेस को असेसमेंट ईयर 2018-19 के लिए नोटिस दिया। यही पूरी प्रक्रिया है, लेकिन कांग्रेस अफवाहें फैला रही है।

सब जगह से क्यों खारिज हुआ कांग्रेस का इनकम टैक्स केस
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने आखिर सफेद झूठ क्यों बोला। आयकर विभाग सही था, तभी तो उनकी अपील हर जगह से खारिज हुई। उनकी ओर से दायर स्टे ऐप्लिकेशन को ITAT ने भी खारिज कर दिया। इसके बाद ये लोग हाई कोर्ट गए तो 13 मार्च को उच्च न्यायालय ने भी खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि यह मामला गलत ढंग से डील किया गया। कांग्रेस को जब 2021 में नोटिस मिला था तो कांग्रेस में उस समय क्या लोग सो रहे थे।

बताया किस नियम के तहत कांग्रेस पर हुआ है ऐक्शन
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आईटी ऐक्ट के तहत नियम है कि यदि आपके खिलाफ नोटिस है और आप रिकवरी नहीं देते हैं तो फिर आपके खाते फ्रीज होंगे। दिक्कत यह है कि कांग्रेस को हिसाब किताब रखना नहीं आता। कांग्रेस के एक अध्यक्ष होते थे, जो कहते थे- ना खाता न बही, जो कहें वही सही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अल्पज्ञान ही उनकी बड़ी समस्या है। नियमों के तहत ही कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अदालत और मीडिया पर सवाल उठाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस परिवार ने कैसे 5000 करोड़ रुपये की नेशनल हेराल्ड की संपत्ति हथिया ली, उस पर भी केस चल रहा है।