गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 1 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 1 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 1 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 1 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 9 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 9 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 9 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 9 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 9 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 9 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 9 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 10 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 10 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 11 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 11 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 11 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 11 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 12 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 12 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 12 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला
राजनीति

कांग्रेस का ‘दिवालियापन’ नैतिक और बौद्धिक है, वित्तीय नहीं: भाजपा अध्यक्ष नड्डा

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बैंक खातों को 'फ्रीज' (लेनदेन पर रोक) किए जाने के कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 'ऐतिहासिक हार' की आशंका को देखते हुए उसका शीर्ष नेतृत्व भारतीय लोकतंत्र और संस्थाओं के खिलाफ 'जमकर भड़ास' निकाल रहा है।

नड्डा ने कांग्रेस के आरोपों के कुछ ही देर बाद 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया कि कांग्रेस अपनी 'अप्रासंगिकता' का दोष अपनी सुविधा के अनुसार 'वित्तीय परेशानियों' पर मढ़ रही है जबकि वास्तव में उसका दिवालियापन नैतिक और बौद्धिक है, वित्तीय नहीं।

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में चुनाव से पहले पार्टी के बैंक खातों को ‘फ्रीज’ किए जाने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है।

खरगे ने कहा कि लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होता है, साथ ही आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर वाली स्थिति हों।

उन्होंने कहा, ''ये नहीं कि जो सत्ता में हैं, संसाधनों पर उनका एकाधिकार हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो।''

इन आरोपों का जवाब देते हुए नड्डा ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को जनता पूरी तरह नकारने वाली है।

उन्होंने कहा, ''और ऐतिहासिक हार की आशंका से उसके शीर्ष नेतृत्व ने प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय लोकतंत्र और संस्थाओं के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वे अपनी अप्रासंगिकता का दोष 'वित्तीय परेशानियों’ पर मढ़ रहे हैं। वास्तव में उनका दिवालियापन नैतिक और बौद्धिक है, वित्तीय नहीं।''

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय कांग्रेस अपनी परेशानियों के लिए अधिकारियों को दोषी ठहरा रही है।

उन्होंने कहा, ''चाहे वह आईटीएटी (आयकर अपीलीय अधिकरण) हो या दिल्ली उच्च न्यायालय, उन्होंने कांग्रेस को नियमों का पालन करने और बकाया करों का भुगतान करने के लिए कहा लेकिन पार्टी ने कभी ऐसा नहीं किया।''

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी ने हर क्षेत्र से, हर राज्य में और इतिहास के हर क्षण में 'लूटा' है, उसके लिए वित्तीय लाचारी की बात करना हास्यास्पद है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार के लिए जीप से लेकर बोफोर्स और हेलिकॉप्टर घोटाले तक… अपने सभी घोटालों से जमा धन का उपयोग कर सकती है।''

राहुल गांधी पर हमला करते हुए नड्डा ने उन्हें कांग्रेस का 'अंशकालिक' नेता करार दिया और 'भारत में लोकतंत्र नहीं बचा है' जैसे आरोप लगाने के लिए उन्हें आपातकाल की याद दिलाई।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के अंशकालिक नेता कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र होना झूठ है। क्या मैं उन्हें विनम्रतापूर्वक याद दिला सकता हूं कि भारत में 1975 और 1977 के बीच केवल कुछ महीनों के लिए लोकतंत्र नहीं था और उस समय भारत की प्रधानमंत्री कोई और नहीं बल्कि श्रीमती इंदिरा गांधी थीं।''

इससे पहले, राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में लोकतंत्र नहीं बचा है और कांग्रेस पार्टी के खातों को नहीं बल्कि लोकतंत्र को 'फ्रीज' कर दिया गया है।