गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 7 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 7 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 7 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 7 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 7 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 7 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 7 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 8 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 8 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 9 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 9 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 9 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 9 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 10 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 10 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 10 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 10 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 11 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 11 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 11 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
राष्ट्रीय

खुशी आज की दुनिया में सबसे अधिक जरूरत, दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में अफगानिस्तान से थोड़ा बेहतर भारत

नई दिल्ली
खुशी ऐसी चीज है जिसकी आज की दुनिया में सबसे अधिक जरूरत है। खुशी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते? संयुक्त राष्ट्र पिछले एक दशक से हर साल देशों को कैटेगराइज्ड करता है और बताता है कि दुनिया में सबसे खुशहाल देश कौन है? आज इंटरनेशनल डे ऑफ हेप्पिनस है। इस मौके पर यूएन ने इसका खुलासा किया कि खुशहाली में कौन देश किस स्थान पर है। सबसे ऊपरी पायदान पर यूरोपीय देश फिनलैंड है। फिनलैंड ने लगातार सातवीं बार यह पायदान हासिल किया है। वहीं, तालिबान शासित अफगानिस्तान दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में आखिरी पायदान पर है। जबकि, भारत ने पिछली बार की तरह अपनी रैंकिंग बरकरार रखी है। न कम और न ज्यादा। भारत की रैंकिंग अफगानिस्तान से थोड़ा ही बेहतर है।  नॉर्डिक देशों ने 10 सबसे खुशहाल देशों में अपना स्थान बरकरार रखा है। डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन फिनलैंड के बाद आते हैं।

साल 2020 में अफगानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत आने के बाद से इस मुस्लिम देश में हालात बद से बदतर हुए हैं। लोगों को न सिर्फ नौकरी और खाने के लाले हैं। बल्कि, यहां के लोग अपनी पसंद के काम भी नहीं कर सकते। पार्क में घूमना, मनमुताबिक कपड़े पहनना, बाल काटना और गाना सुनने तक पर पाबंदियां हैं। तालिबानी हुकूमत का सबसे बुरा असर महिलाओं पर पड़ा है। यूएन की वार्षिक रिपोर्ट में अफगानिस्तान पर इन्हीं पाबंदियों का असर पड़ा और दुनिया के खुशहाल देशों में यह सबसे आखिरी 143 वें पायदान पर हैं। सर्वेक्षण में 143 देशों ने ही हिस्सा लिया था।

पिछले एक दशक से यूएन इस तरह की रिपोर्ट प्रकाशित करता रहा है और ऐसा पहली बार हुआ है कि रिपोर्ट में संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी 20 सबसे खुशहाल देशों में नहीं हैं। अमेरिका का स्थान 23वां है और जर्मनी का 24वां। अमेरिका और जर्मनी के स्थान पर टॉप 20 में कोस्टा रिका और कुवैत देशों ने क्रमश: 12 और 13वां स्थान हासिल किया है।

टॉप 10 में कौन-कौन से देश
यूएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे खुशहाल देशों में दुनिया के छोटे और समृद्ध राष्ट्र ही अव्वल पर हैं। जबकि ज्यादा आबादी वाले देशों की रैंकिंग काफी कम हुई है। टॉप 10 देशों की बात करें तो इसमें सिर्फ नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया ही हैं, जिनकी आबादी 15 मिलियन से अधिक है। वहीं, टॉप 20 देशों में शामिल कनाडा और यूके की आबादी 30 मिलियन से अधिक है।

अफगानिस्तान से थोड़ा बेहतर है भारत
खुशहाली के मामले में भारत का स्थान दुनिया के 143 देशों में से 126 वां है। वहीं, अफगानिस्तान की रैंकिंग 143 है। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2006-10 के बाद से खुशहाल देशों में सबसे तेज गिरावट अफगानिस्तान, लेबनान और जॉर्डन में देखी गई है। जबकि पूर्वी यूरोपीय देशों सर्बिया, बुल्गारिया और लातविया ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। हर साल जारी अपनी रिपोर्ट में यूएन संबंधित देश में रहने वाले व्यक्ति के जीवन संतुष्टि को लेकर सर्वेक्षण करता है। इसमें प्रति व्यक्ति आय, सामाजिक समर्थन, उसका रहन-सहन कितना बेहतर है, उसे देश में कितनी स्वतंत्रता है इत्यादि मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में देश में होने वाले भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी प्रमुखता से जोड़ा जाता है।